न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : विलियमसन को याद आया फाइनल, बाबर ने इन 2 का किया सपोर्ट, भारत-पाक मैच में बना रिकॉर्ड

आईसीसी टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में बुधवार (10 नवंबर) को न्यूजीलैंड का सामना इंग्लैंड से होगा। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Nov 2021 8:37:11

T20 WC : विलियमसन को याद आया फाइनल, बाबर ने इन 2 का किया सपोर्ट, भारत-पाक मैच में बना रिकॉर्ड

आईसीसी टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में बुधवार (10 नवंबर) को न्यूजीलैंड का सामना इंग्लैंड से होगा। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड में 2019 में आयोजित वनडे विश्व कप के फाइनल में भी ये दो टीमें आमने-सामने थी। लॉर्ड्स में खेला गया यह मैच क्रिकेट के इतिहास के सबसे रोमांचक और ऐतिहासिक मैच में से एक है। मैच टाई होने पर इंग्लैंड ने बाउंड्री काउंट में जीत हासिल की थी। आज सेमीफाइनल की पूर्व संध्या पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन एक बात से बेहद खुश हैं और वो ये है कि इस बार बाउंड्री काउंट का नियम नहीं होगा। विलियमसन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैच का परिणाम उनके हाथ में नहीं है।

वो शानदार मैच था और जाहिर तौर पर बेहद प्रतिस्पर्धी। कुछ चीजें हमारे पक्ष में नहीं गई थीं। कुछ नियम थे और मैच उस तरफ गया था और इससे मैच का परिणाम निकला था। हम जो करना चाहते थे वो हमने उस मैच में किया था और हम इसी तरह से अपने आपको परखते हैं। विलियमसन ने माना कि यूएई में आईपीएल-14 के दूसरे चरण में खेलने से उनके खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप से पहले परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली। विलियमसन ने कहा कि आईपीएल और फ्रेंचाइजी टीमों के शिविरों से सभी देशों के खिलाड़ियों को यहां की परिस्थितियों को अच्छी तरह से समझने में मदद मिली। भाग्य ने भी हमारा साथ दिया।

t20 world cup,kane williamson,babar azam,india,pakistan,sports news in hindi

बाबर ने फखर जमां और हसन अली को बताया बड़े मैच का खिलाड़ी

पाकिस्तान ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। पाकिस्तान ने ग्रुप में अपने पांचों मैच जीते और अब वह 11 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया की चुनौती का सामना करेगा। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने खराब फॉर्म से जूझ रहे बल्लेबाज फखर जमां और तेज गेंदबाज हसन अली का सपोर्ट करते हुए मंगलवार को कहा कि वे सेमीफाइनल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे क्योंकि वे बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। बाबर ने मीडिया से ऑनलाइन बातचीत में कहा कि आप चाहते हैं कि सभी 11 खिलाड़ी प्रदर्शन करें।

क्रिकेट में ऐसा नहीं होता, एक मैच में तीन या चार खिलाड़ी ही अच्छा प्रदर्शन करते हैं। एक मैच में दो बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करते हैं। एक मैच में सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते। फखर जिस तरह खेल रहे हैं, उनके पास आत्मविश्वास है। वे जिस दिन अच्छा प्रदर्शन करेंगे उस दिन अकेले दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं। फखर ने भारत के खिलाफ 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में शतक जड़कर पाकिस्तान को जीत दिलाई थी। बाबर ने हसन अली के लिए कहा कि मैं उन्हें बाहर करने के बारे में नहीं सोच सकता। वे मेरे मुख्य गेंदबाज हैं। उन्होंने हमें मैच जिताए हैं, टूर्नामेंट जिताए हैं। वे मानसिक रूप से काफी मजबूत हैं।

t20 world cup,kane williamson,babar azam,india,pakistan,sports news in hindi

भारत-पाकिस्तान के मैच में बना व्यूअरशिप का यह रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी मैच हो उसका पूरी दुनिया को बेसब्री से इंतजार रहता है। दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं और मैच के दौरान रोमांच चरम पर होता है। दोनों दो साल से भी ज्यादा समय के बाद हाल ही टी20 विश्व कप मुकाबले में आमने-सामने थे। हालांकि यह मैच एकतरफा रहा और इसे पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीत लिया। फिर भी इस मैच को रिकॉर्ड 16 करोड़ 70 लाख दर्शकों ने देखा। यह अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच बना।

प्रतियोगिता के आधिकारिक प्रसारणकर्ता ने यह दावा किया है। स्टार इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार क्वालीफायर और सुपर-12 चरण के शुरुआती 12 मैच में विश्व कप की कुल पहुंच 23 करोड़ 80 लाख दर्शकों तक थी। इससे पहले 2016 के टी20 विश्व कप में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए सेमीफाइनल की व्यूअरशिप सर्वाधिक थी। उसे 13 करोड़ 60 लाख दर्शकों ने देखा था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत