न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 विश्व कप : ली ने इस देश को बताया चैंपियन, फिंच हुए फिट, विलियमसन को हो रही यह परेशानी

ओमान और यूएई में 17 अक्टूबर से टी20 विश्व कप शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर फैंस के साथ पूर्व क्रिकेटर्स में भी काफी उत्सुकता है। तरह-तरह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Oct 2021 12:06:55

T20 विश्व कप : ली ने इस देश को बताया चैंपियन, फिंच हुए फिट, विलियमसन को हो रही यह परेशानी

ओमान और यूएई में 17 अक्टूबर से टी20 विश्व कप शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर फैंस के साथ पूर्व क्रिकेटर्स में भी काफी उत्सुकता है। तरह-तरह की राय व्यक्त की जा रही है और अनुमान लगाए जा रहे हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे ब्रेट ली ने भी विजेता को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। ली ने कहा कि इंग्लैंड अपने अनुभव के दम पर हमेशा बड़ा खतरा होता है लेकिन मेरी नजर में 2007 का चैंपियन भारत खिताब का प्रबल दावेदार है। मुझे लगता है कि विश्व कप में लोकेश राहुल सबसे ज्यादा रन बनाएंगे। आईपीएल-14 में वे फिलहाल टॉप स्कोरर हैं।

भारत को चाहिए कि राहुल को बल्लेबाजी की धुरी बनाए क्योंकि इससे कप्तान विराट कोहली पर से दबाव कम होगा। कोहली स्वाभाविक खेल दिखा सकेंगे। शायद यह बतौर कप्तान कोहली का आखिरी टूर्नामेंट हो तो वे अच्छा प्रदर्शन जरूर करना चाहेंगे। मेरा मानना है कि सूर्यकुमार यादव भारत के अगले स्टार साबित होंगे। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है और वह भारत के लिए चुनौती हो सकती है। भारत को पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है।

t20 world cup,brett lee,aaron finch,kane williamson,lokesh rahul,australia,newzealand,sports news in hindi

भारत के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए तैयार हैं कंगारू कप्तान फिंच

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान व दाएं हाथ के आक्रामक ओपनर आरोन फिंच अगस्त में हुई घुटने की सर्जरी से उबर गए हैं। वे 20 अक्टूबर को भारत के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। फिंच ने गुरुवार को वर्चुअल कांफ्रेंस में कहा कि मेरा घुटना ठीक है। मुझे लगता है कि सर्जरी के बाद इसे नौ हफ्ते हो गए हैं इसलिए सब कुछ ठीक से चल रहा है। यह निर्धारित समय से शायद दो हफ्ते पहले ही है।

फिंच ने साथी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के बारे में कहा कि मुझे लगता है कि पिछले कई वर्षों में हमने उन्हें दुनियाभर की टीमों के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए देखा है, वे काफी बेहतर खिलाड़ी हैं। मुझे उनकी तैयारियों को लेकर कोई परेशानी नहीं है। उल्लेखनीय है कि सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल-14 में वार्नर की अनदेखी करते हुए उन्हें बहुत कम मैच खिलाए। वार्नर फॉर्म में नहीं थे। ऑस्ट्रेलिया को 18 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। उसका विश्व कप में पहला मैच 23 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका से होगा।

t20 world cup,brett lee,aaron finch,kane williamson,lokesh rahul,australia,newzealand,sports news in hindi

जांघ और कोहनी की समस्याओं से जूझ रहे हैं कीवी कप्तान विलियमसन

न्यूजीलैंड के कप्तान चोट के कारण आईपीएल-14 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आखिरी मैच नहीं खेले थे। अब टी20 विश्व कप से पहले विलियमसन का बयान सामने आया है। विलियमसन ने कहा कि मेरी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव (हैमस्ट्रिंग की चोट) मामूली है लेकिन कोहनी की हल्की चोट से मुझे ग्रिप बनाने में परेशानी हो रही है। इसकी प्रगति थोड़ी धीमी रही। लंबे समय तक यह काफी निराशाजनक रहा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के बाद हालांकि पिछले दो महीनों में इसमें निश्चित रूप से थोड़ा सुधार हुआ है।

पूर्व तेज गेंदबाज शेन बोंड का सहयोगी स्टाफ में होना बहुत अच्छा है। बोंड के पास अपार अनुभव है और विशेषकर मुंबई इंडियंस के साथ रहने के कारण उन्हें यूएई का अच्छा अनुभव है और उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी जाती है वह उसे अच्छी तरह से निभाते हैं। मेरा मानना है कि विश्व कप में हर टीम में मैच विजेता हैं और कोई भी किसी को हरा सकता है इसलिए नि:संदेह यह दर्शकों के लिए रोमांचक होगा। न्यूजीलैंड पहला मैच 26 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत