न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : बांग्लादेश की उम्मीद कायम, ...तो मोर्गन टीम से बाहर होने को तैयार! हार्दिक पर बोले कपिल

यूएई में जारी टी-20 विश्व कप में मंगलवार को खेले गए ग्रुप बी के मुकाबले में बांग्लादेश ने ओमान को 26 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Oct 2021 11:26:46

T20 WC : बांग्लादेश की उम्मीद कायम, ...तो मोर्गन टीम से बाहर होने को तैयार! हार्दिक पर बोले कपिल

यूएई में जारी टी-20 विश्व कप में मंगलवार को खेले गए ग्रुप बी के मुकाबले में बांग्लादेश ने ओमान को 26 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने सुपर-12 में पहुंचने की उम्मीद बनाए रखी। बांग्लादेश को पहले मैच में स्कॉटलैंड के हाथों 6 रन से हार मिली थी। इसी ग्रुप में पापुआ न्यू गिनी अपने दोनों मैच हार चुकी है, स्कॉटलैंड ने दोनों मैच जीते हैं, जबकि ओमान को एक मैच में जीत और एक में हार मिली। ग्रुप की दो टॉप टीमें सुपर-12 में पहुंचेंगी। बहरहाल बांग्लादेश के लिए यह करो और मरो का मैच था, जिसमें वह जीत दर्ज करने में सफल रहा।

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 153 रन बनाए। ओपनर मोहम्मद नईम ने 50 गेंद पर 64 और शाकिब अल हसन ने 29 गेंद पर 42 रन की पारी खेली। ओमान के लिए बिलाल खान और फैयाज बट ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में ओमान 9 विकेट पर 127 रन ही बना सका। एक समय उसका स्कोर 82/3 रन था, लेकिन बाद में टीम लड़खड़ा गई। जतिंदर सिंह ने 33 गेंद पर सर्वाधिक 40 रन बनाए। मुस्तफिजुर रहमान ने 4 और शाकिब ने 3 विकेट झटके। शाकिब को हरफनमौला खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

t20 world cup,bangladesh,oman,eoin morgan,kapil dev,shakib al hasan,hardik pandya,sports news in hindi

लंबे समय से फॉर्म के साथ संघर्ष कर रहे हैं इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन

टी20 विश्व कप के पहले अभ्यास मैच में इंग्लैंड को भारत के हाथों सात विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। मैच के दौरान उसके स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन चोटिल हो गई। पहले ही कई खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से जूझ रही इंग्लिश टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उसके कप्तान इयोन मोर्गन भी बिल्कुल फॉर्म में नहीं हैं। मोर्गन ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर मैं इंग्लिश टीम और विश्व कप जीत के बीच में आ रहा हूं तो मुझे टीम से बाहर कर देना चाहिए। मैं टीम के विश्व कप जीतने की राह में बिल्कुल भी नहीं आऊंगा। मैं भले ही रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन मेरी कप्तानी काफी अच्छी जा रही है।

मैंने हर बार बुरी फॉर्म से वापसी की है अगर जो ऐसा करने में कामयाब नहीं हुआ होता तो इस वक्त यहां पर नहीं होता। टी20 क्रिकेट की प्रकृति ही ऐसी है और खासकर जिस जगह पर मैं बल्लेबाजी के लिए जाता हूं वहां पर हद से ज्यादा जोखिम उठाना पड़ता है। मैं ऐसी चीजों को झेलते हुए आगे बढ़ता हूं। उल्लेखनीय है कि मोर्गन की कप्तानी में आईपीएल-14 में कोलकाता नाइट राइडर्स फाइनल तक पहुंची थी लेकिन वे बल्ले से कोई योगदान नहीं दे पाए। यहां तक कि पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने तो यहां तक कह दिया था कि फाइनल में उनकी जगह आंद्रे रसैल को खिलाया जाना चाहिए। इंग्लैंड ने दो साल पहले अपने घर में मोर्गन की कप्तानी में ही वनडे विश्व कप का खिताब जीता था।

t20 world cup,bangladesh,oman,eoin morgan,kapil dev,shakib al hasan,hardik pandya,sports news in hindi

कपिल देव ने कहा, हार्दिक पांड्या के गेंदबाजी नहीं करने से...

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव का मानना है कि हार्दिक पांड्या के गेंदबाजी नहीं करने से भारतीय टीम की विश्व कप की संभावनाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कपिल ने कहा कि एक ऑलराउंडर टीम के लिए खास होता है। फिर भी हार्दिक के गेंदबाजी नहीं करने से टीम के मौके पर प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन यह कोहली के लिए विकल्प के तौर पर थोड़ा अलग होगा।

अगर ऑलराउंडर दोनों काम करने के लिए उपलब्ध रहता है तो कप्तान को गेंदबाज की क्षमता रोटेट करने का मौका मिलता है। हार्दिक के मामले में भारत पर फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि उनके पास टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। लेकिन अगर हार्दिक दो ओवर भी गेंदबाजी करते हैं तो इससे लचीलापन रहेगा। गौरतलब है कि आईपीएल-14 में मुंबई इंडियंस की ओर से तथा सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में हार्दिक ने गेंदबाजी नहीं की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत