न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC : ऑस्ट्रेलिया ने इंडीज को रौंद रखी उम्मीद, मैन ऑफ द मैच डेविड वार्नर ने बनाए ये रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में धमाकेदार प्रदर्शन किया। कंगारू टीम ने टी20 विश्व कप के सुपर 12 के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Nov 2021 9:01:50

T20 WC : ऑस्ट्रेलिया ने इंडीज को रौंद रखी उम्मीद, मैन ऑफ द मैच डेविड वार्नर ने बनाए ये रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में धमाकेदार प्रदर्शन किया। कंगारू टीम ने टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप 1 के मुकाबले में वेस्टइंडीज को 22 गेंद पहले 8 विकेट से रौंद दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल की होड़ में बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के 5 मैच में 4 जीत के साथ 8 अंक रहे। वह दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड के भी 4 मैच में 8 अंक हैं और वह बेहतर नेट रनरेट होने से टॉप पोजिशन पर है। उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज ही इस ग्रुप का अंतिम मैच होना है। दक्षिण अफ्रीका के चार मैच में तीन जीत के साथ छह अंक है। वह अगर अपने अंतिम मैच में बड़ी जीत दर्ज करता है तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज का सफर पांच मैच में चार हार के साथ खत्म हुआ। इस ग्रुप में श्रीलंका को पांच में से दो मैच में जीत मिली तथा बांग्लादेश ने अपने पांचों मैच गंवाए। बहरहाल नजर डालते हैं आज के मैच पर। ऑस्ट्रेलिया के सामने 158 रन का लक्ष्य था, जो उसने दो विकेट खोकर 16.2 ओवर में हासिल कर लिया। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर 56 गेंद पर नौ चौकों व चार छक्कों की मदद से 89 रन पर नाबाद लौटे। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मिशेल मार्श ने 32 गेंद पर पांच चौकों व दो छक्कों के सहारे 53 रन ठोके। कप्तान आरोन फिंच नौ रन ही बना सके। इंडीज की ओर से अकील हुसैन और क्रिस गेल ने 1-1 विकेट लिया।

t20 world cup,australia,west indies,david warner,mitchell marsh,pollard,sports news in hindi

जोश हैजलवुड ने चटकाए चार विकेट, कप्तान पोलार्ड टॉप स्कोरर

इससे पहले इंडीज ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 157 रन जुटाए। कप्तान किरोन पोलार्ड ने सर्वाधिक 44 रन की पारी खेली। उन्होंने 31 गेंद का सामना करते हुए चार चौके व एक छक्का उड़ाया। ओपनर एविन लुई ने 29, शिमरोन हेतमायेर ने 27, आंद्रे रसैल ने नाबाद 18, गेल ने 15, ड्वेन ब्रावो ने 10 रन का योगदान दिया। विकेटकीपर निकोलस पूरण चार रन ही बना सके, जबकि रोस्टन चेज खाता भी नहीं खोल पाए। तेज गेंदबाज जोश हैजलवुड ने 39 रन देकर चार विकेट चटकाए। मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस व एडम जम्पा को 1-1 विकेट मिला। इस तरह से दिग्गज टी20 खिलाड़ियों से सजी दो बार की चैंपियन इंडीज का सफर शर्मनाक तरीके से खत्म हुआ।

t20 world cup,australia,west indies,david warner,mitchell marsh,pollard,sports news in hindi

इस मामले में नं.1 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने वार्नर

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर डेविड वार्नर (नाबाद 89 रन, 56 गेंद, 9 चौके, 4 छक्के) ने इस विश्व कप में दूसरा अर्धशतक जमाया। वार्नर ने वनडे और टी20 विश्व कप में मिलाकर ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 12 बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वार्नर ने पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और ऑलराउंडर शेन वाटसन को पीछे छोड़ दिया। इन दोनों दिग्गजों ने 11 बार यह कमाल किया था।

स्टीवन स्मिथ (10 बार) तीसरे स्थान पर हैं। टी20 विश्व कप में यह वार्नर का 5वां 50 प्लस स्कोर है। उन्होंने इस मामले में वाटसन की बराबरी की। मैथ्यू हेडन (5) इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी वार्नर के खाते में आ गया। इससे पहले कैमरून व्हाइट ने 2010 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 85 रन बनाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
दिल्ली की 2500 रुपये वाली योजना को मिला नया नाम, अगले महीने होगी लॉन्च; जानिए किन महिलाओं को मिलेगा लाभ
दिल्ली की 2500 रुपये वाली योजना को मिला नया नाम, अगले महीने होगी लॉन्च; जानिए किन महिलाओं को मिलेगा लाभ
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार; BKTC का निलंबित कर्मचारी निक
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार; BKTC का निलंबित कर्मचारी निक
17 जुलाई को PM मोदी करेंगे बालाघाट रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन, अमृत भारत योजना के तहत मिला आधुनिक स्वरूप
17 जुलाई को PM मोदी करेंगे बालाघाट रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन, अमृत भारत योजना के तहत मिला आधुनिक स्वरूप
इवनिंग स्नैक्स के लिए बनाएं क्रिस्पी अनियन रिंग्स, चाय के साथ मिलेगा लाजवाब स्वाद
इवनिंग स्नैक्स के लिए बनाएं क्रिस्पी अनियन रिंग्स, चाय के साथ मिलेगा लाजवाब स्वाद
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
1,873 संक्रमित, 672 मौतें: DRC में इबोला का कहर जारी, स्वास्थ्यकर्मियों तक पहुंचा संक्रमण; बढ़ी वैश्विक चिंता
1,873 संक्रमित, 672 मौतें: DRC में इबोला का कहर जारी, स्वास्थ्यकर्मियों तक पहुंचा संक्रमण; बढ़ी वैश्विक चिंता
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
राम मंदिर में पहली बार CEO पद के लिए भर्ती, 50 से 70 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; 18 जुलाई अंतिम तिथि
राम मंदिर में पहली बार CEO पद के लिए भर्ती, 50 से 70 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; 18 जुलाई अंतिम तिथि
फैन के साथ फोटो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल, 'हाथ नीचे' कहते हुए झटका हाथ; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
फैन के साथ फोटो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल, 'हाथ नीचे' कहते हुए झटका हाथ; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, नई फिल्म 'रूपा' से करेंगे कमबैक; बोले- 'नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हूं'
7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, नई फिल्म 'रूपा' से करेंगे कमबैक; बोले- 'नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हूं'