न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : दर्शन ने 4 गेंद पर 4 विकेट झटके, भारत में ही होगा IPL-15 का आयोजन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (टी20 टूर्नामेंट) के सेमीफाइनल में शनिवार को विदर्भ के तेज गेंदबाज दर्शन नालकंडे ने इतिहास रच दिया। उन्होंने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Nov 2021 9:07:14

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : दर्शन ने 4 गेंद पर 4 विकेट झटके, भारत में ही होगा IPL-15 का आयोजन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (टी20 टूर्नामेंट) के सेमीफाइनल में शनिवार को विदर्भ के तेज गेंदबाज दर्शन नालकंडे ने इतिहास रच दिया। उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ चार गेंद पर चार विकेट चटकाए। दर्शन ने पारी के अंतिम ओवर में केवल एक ही रन खर्च किया और चार विकेट अपने नाम किए। उन्होंने अनिरुद्ध जोशी, शरथ बीआर, जगदीश सुचित व अभिनव मनोहर को पैवेलियन का रास्ता दिखाया। 23 साल के दर्शन को 2019 में आईपीएल की नीलामी में किंग्स पंजाब ने खरीदा था।

हालांकि उन्हें तब से लेकर आज तक खेलने का मौका नहीं मिला है। टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा, अफगानिस्तान के राशिद खान और आयरलैंड के कर्टिस कैंफर लगातार चार गेंदों में चार विकेट ले चुके हैं। मलिंगा दो बार यह कमाल कर चुके हैं। बहरहाल सेमीफाइनल की बात करें तो दर्शन के इस कमाल के बावजूद विदर्भ को चार रन से हार का सामना करना पड़ा। कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में विदर्भ 172/6 रन ही बना सका।

syed mushtaq ali trophy,darshan nalkande,jay shah,bcci,ipl-15,vidarbha,sports news in hindi

गत चैंपियन तमिलनाडु ने सेमीफाइनल में हैदराबाद को हराया, सरवण ने लिए 5 विकेट

गत चैंपियन तमिलनाडु ने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार को ही खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में आसान जीत दर्ज की। उसने हैदराबाद को आठ विकेट से हराया। फाइनल 22 नवंबर को इसी मैदान पर होगा। 32 वर्षीय तेज गेंदबाज पी सरवण कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लेकर तमिलनाडु को जीत दिलाई। टॉस जीतकर तमिलनाडु ने गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद सरवण ने अपने पहले ओवर में ही तन्मय अग्रवाल को आउट कर दिया।

पावरप्ले में हैदराबाद ने 4 विकेट के नुकसान पर 26 रन बनाए। हैदराबाद 9.2 ओवर में 39/6 रन के साथ बुरी हालत में था। इसके बाद तनय त्यागराजन ने सर्वाधिक 25 रन की पारी खेली। टीम 18.3 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। जवाब में तमिलनाडु ने 14.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। साईं सुदर्शन (नाबाद 34) और विजय शंकर (नाबाद 43) ने मैच को खत्म कर दिया। रक्षण रीडी ने दोनों विकेट लिए।

syed mushtaq ali trophy,darshan nalkande,jay shah,bcci,ipl-15,vidarbha,sports news in hindi

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने आईपीएल-15 को लेकर किया यह ट्वीट

भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी है। फटाफट क्रिकेट की दुनिया में सबसे फेमस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां सीजन भारत में ही खेला जाएगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शनिवार को इसकी घोषणा की। शाह ने ट्वीट किया और कहा, आईपीएल का 15वां सीजन भारत में ही खेला जाएगा। आईपीएल में दो नई टीमों के शामिल होने से लीग का रोमांच और बढ़ जाएगा। आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन कराई जाएगी। माना जा रहा है कि आईपीएल-15 का आयोजन मार्च में होने की संभावना है और फाइनल मई के अंत तक कराया जा सकता है।

हालांकि अभी शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। आईपीएल-15 में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें अहमदाबाद और लखनऊ की टीमें भी हिस्सा लेंगी। मेगा ऑक्शन में फ्रेंवाइजी टीमों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। टीमों में नए-नए खिलाड़ी नजर आएंगे। टीमें केवल 4-4 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं। कोरोना महामारी के कारण आईपीएल-14 के कई मुकाबले यूएई में खेले गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत