न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सूर्यकुमार यादव के सामने करियर का सबसे बड़ा मोड़, एशिया कप 2025 में ओपनिंग को लेकर संकट गहराया

कप्तान सूर्यकुमार यादव पर इस समय बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। उन्हें न सिर्फ टीम की रणनीति तय करनी है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि किसी खिलाड़ी के करियर पर गलत असर न पड़े।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 20 Aug 2025 2:42:10

सूर्यकुमार यादव के सामने करियर का सबसे बड़ा मोड़, एशिया कप 2025 में ओपनिंग को लेकर संकट गहराया

एशिया कप 2025 के लिए बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है, लेकिन इस टीम को लेकर कई सवाल लगातार उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कौन करेगा। ओपनिंग स्लॉट को लेकर जो स्थिति बन रही है, वह सीधे-सीधे एक खिलाड़ी के करियर पर भारी पड़ सकती है।

कप्तान सूर्यकुमार यादव पर इस समय बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। उन्हें न सिर्फ टीम की रणनीति तय करनी है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि किसी खिलाड़ी के करियर पर गलत असर न पड़े।

एशिया कप के लिए चुने गए हैं तीन ओपनर

दरअसल बीसीसीआई ने एशिया कप के लिए एक तरह से देखें तो तीन ओपनर चुने हैं। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन तो पहले सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे थे, जो अभी भी टीम में हैं, लेकिन अब नया नाम शुभमन गिल का भी जुड़ गया है। गिल को इस टीम में उपकप्तान भी बनाया गया है, यानी उनका प्लेइंग इलेवन में खेलना करीब करीब तय सा है। लेकिन शुभमन कहां खेलेंगे। अभिषेक शर्मा जिस तरह की विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं, उससे पक्का है कि एक ओपनर तो वे ही होंगे। अब दूसरे को लेकर जंग है। अगर शुभमन गिल दूसरे ओपनर हुए तो फिर संजू सैमसन का स्लॉट छिन जाएगा। या तो वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे और अगर होंगे भी तो उन्हें नीचे खेलना होगा। अगर ऐसा हुआ तो फिर संजू के लिए इससे बुरा कुछ भी नहीं हो सकता।

ओपनिंग करते हुए छा जाते हैं संज सैमसन

संजू सैमसन के अब तक के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने जो भी कमाल की पारियां खेली हैं, वो सभी ओपनिंग करते हुए खेली हैं, जब भी वे नीचे के क्रम में बल्लेबाजी के लिए आए, उनका बल्ला उस तरह से नहीं चला है, जिसकी उम्मीद उनसे की जाती है। चलिए आपको एक नजर में सारे आंकड़े समझाते हैं। संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 17 मुकाबले खेले हैं। इसमें उनके नाम 522 रन दर्ज हैं। इसमें संजू का औसत 32.6 का है और वे 178.8 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते रहे हैं। ओपनिंग करते हुए संजू सैमसन ने तीन शतक और एक अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की है। उनका सर्वाधिक स्कोर 111 रन का भी इस नंबर पर आया है।

अब तक ऐसा है संजू का टी20 इंटरनेशनल करियर

अब संजू सैमसन के टी20 इंटरनेशनल करियर पर नजर डालते हैं। उन्होंने अब तक 42 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 861 रन बनाए हैं। उनका औसत 25.32 का है और यहां वे 152.38 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। अपने करियर में संजू ने तीन शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। अब दोनों आंकड़ों को अगर आप गौर से देखें तो साफ है कि संजू आज जो कुछ भी हैं, वो ओपनर के तौर पर हैं, नीचे उनका खेल निखरकर नहीं आता है।

सूर्यकुमार यादव के तय करने होंगे खिलाड़ियों के नंबर

ऐसे में अब एशिया कप के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव को ये तय करना होगा कि संजू से वे ओपनिंग कराते हैं या फिर नीचे के क्रम में मौका देते हैं। करने को तो सूर्या ये भी कर सकते हैं कि अभिषेक के साथ संजू सैमसन से पारी का आगाज कराएं और शुभमन गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आएं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव नंबर चार पर ही आ जाएंगे। प्लेइंग इलेवन बनाने और किस नंबर पर कौन सा बल्लेबाज खेलेगा, इसका फैसला कप्तान को ही करना होता है। अब देखना है कि सूर्या इस पूरे मामले को लेकर क्या निर्णय करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत