न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BCCI वर्ल्ड कप 2027 की टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम अभी से लिख दे: सुनील गावस्कर

गावस्कर के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों ने हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे में अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि वे अब भी विश्वस्तरीय क्रिकेटर हैं और बड़े टूर्नामेंटों में भारत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 27 Oct 2025 9:24:25

BCCI वर्ल्ड कप 2027 की टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम अभी से लिख दे: सुनील गावस्कर

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई को एक बड़ा सुझाव दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम पहले से ही तय कर देना चाहिए। गावस्कर के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों ने हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे में अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि वे अब भी विश्वस्तरीय क्रिकेटर हैं और बड़े टूर्नामेंटों में भारत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

गावस्कर ने कहा है कि अगर वे वर्ल्ड कप 2027 के लिए उपलब्ध हैं तो इनको सीधे टीम में एंट्री मिलनी चाहिए। ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा ने एक अर्धशतक के बाद शतक जड़ा और प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे, जबकि विराट कोहली ने लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद नाबाद 74 रनों की पारी खेली।

गावस्कर ने दी स्पष्ट दलील

सिडनी में मैच के बाद इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए गावस्कर ने कहा, “जिस क्षण रोहित और विराट ने खुद को इस दौरे के लिए उपलब्ध कराया, तभी ये साफ हो गया था कि वे 2027 वर्ल्ड कप के लिए गंभीर हैं। उनके पास जो अनुभव और क्लास है, उसे देखते हुए अगर वे उपलब्ध हैं, तो उनका टीम में होना निश्चित है। चाहे आने वाले समय में वे रन बनाएं या नहीं, उनकी उपस्थिति टीम के आत्मविश्वास के लिए जरूरी है।”

उन्होंने आगे कहा, “इस तरह की लय और फॉर्म को देखकर मैं कहूंगा कि बीसीसीआई को अभी से उनका नाम दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 2027 वर्ल्ड कप की टीम में लिख देना चाहिए।”

आलोचकों को मिला जवाब

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत में पर्थ वनडे में रोहित शर्मा केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए थे जबकि विराट कोहली खाता भी नहीं खोल पाए थे। इसके बाद आलोचकों ने दोनों के करियर पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। लेकिन एडिलेड और सिडनी में दोनों की शानदार साझेदारी ने सभी आलोचकों को करारा जवाब दे दिया।

टीम में मार्गदर्शक की भूमिका में भी दिखे दोनों

रोहित और विराट ने न सिर्फ बल्ले से टीम की स्थिति मजबूत की बल्कि फील्ड पर नए कप्तान शुभमन गिल को लगातार इनपुट देते हुए मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। इससे यह स्पष्ट हो गया कि दोनों सीनियर खिलाड़ियों का अनुभव टीम इंडिया के लिए कितना मूल्यवान है।

सुनील गावस्कर के इस बयान से यह संकेत मिलता है कि 2027 वर्ल्ड कप तक रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम इंडिया का अहम हिस्सा माना जा रहा है। दोनों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उम्र केवल एक आंकड़ा है, असली ताकत अनुभव और आत्मविश्वास में छिपी होती है। अगर वे इसी लय में खेलते रहे तो 2027 वर्ल्ड कप में भारत की उम्मीदें इन्हीं के कंधों पर होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत