न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुनील गावस्कर की नजर में कोहली को आ रही है यह परेशानी, वॉन ने की इस भारतीय की सिफारिश

भारत ने निहायत ही घटिया प्रदर्शन करते हुए हेडिंग्ले टेस्ट गंवा दिया। इंग्लैंड ने यह टेस्ट पारी और 76 रन से जीत पांच मैच की सीरीज में ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Aug 2021 8:00:32

सुनील गावस्कर की नजर में कोहली को आ रही है यह परेशानी, वॉन ने की इस भारतीय की सिफारिश

भारत ने निहायत ही घटिया प्रदर्शन करते हुए हेडिंग्ले टेस्ट गंवा दिया। इंग्लैंड ने यह टेस्ट पारी और 76 रन से जीत पांच मैच की सीरीज में बराबरी हासिल कर ली है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भले ही टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक जमाया, लेकिन उनके कद के बल्लेबाज से इससे कहीं ज्यादा अपेक्षित था। वे इससे पहले की चार पारियों में तो पूरी तरह फ्लॉप रहे थे। अब महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 2 सितंबर से द ओवल में होने वाले चौथे टेस्ट से पहले कोहली को सलाह दी है कि वे इंग्लैंड में सरल तरीके से खेलें और गेंदें खाली जाने की चिंता ना करें। कोहली पांचों बार विकेट के पीछे लपके गए हैं। उन्होंने तीन बार विकेटकीपर जोस बटलर और दो मर्तबा स्लिप फील्डर जो रूट को कैच थमाया।


कोहली को शॉट सलेक्शन को रखना होगा सरल : गावस्कर

गावस्कर का मानना है कि कोहली के क्रीज के बाहर खड़े होने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन उनका सभी गेंदों को खेलना का 'इरादा' और सख्त हाथों से नहीं खेलने की बुनियादी बातों को नजरअंदाज करने से मुश्किल हो रही है। गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत में कहा कि मुझे लगता है शॉट सलेक्शन मसला है। उन्हें इसे सरल रखना होगा। उन्होंने 8000 रन बनाए हैं। शायद आखिरी 6500 रन उन्होंने क्रीज के बाहर खड़े होकर बनाए हैं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि उन्हें बहुत अधिक बदलाव करने की जरूरत है। कोहली ऐसी गेंदें खेल रहे हैं, जो उन्हें छोड़ देना चाहिए। आप देखिए कि कोहली का बल्ला शरीर से कितनी दूर है। अगर आप अपने शरीर के करीब खेलते हैं तो आप मिस भी करते हैं। ऐसे खेलने और गेंद को मिस करने में कोई बुराई नहीं है।


वॉन ने कहा, अश्विन को खिलाना चाहिए

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों को उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बताते हुए अहम बदलाव की सलाह दी है। वॉन का कहना है कि भारत की हार की वजह कहीं न कहीं उसके पुछल्ले बल्लेबाज ही हैं। उन्होंने कहा कि भारत 8-11 के बल्लेबाजी स्लॉट में कमजोर खिलाड़ी को नहीं चुन सकता। वॉन ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि मुझे लगता है कि भारत को अगले मुकाबले में अश्विन को चुनना चाहिए। हालांकि लॉर्ड्स में मोहम्मद शमी की शानदार पारी ने उनके लिए निचले क्रम की बल्लेबाजी में उम्मीद की दिखाई थी। वास्तव में शमी आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करने के लायक नहीं हैं। अश्विन को खिलाना चाहिए, उन्होंने टेस्ट में पांच शतक लगाए हैं और 400 से अधिक विकेट लिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?