न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टेस्ट क्रिकेट में 12वीं बार अश्विन का शिकार हुए स्टोक्स, तोड़ा डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड

इस मैच की दोनों पारियों में स्टोक्स क्लीन बोल्ड हुए। पहली पारी में उन्हें भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 27 Jan 2024 10:37:38

टेस्ट क्रिकेट में 12वीं बार अश्विन का शिकार हुए स्टोक्स, तोड़ा डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुक़ाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया है और मैच में पकड़ बना ली है।

इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का बल्ला पूरी तरह से शांत रहा और वे संघर्ष करते नज़र आए। इस मैच की दोनों पारियों में स्टोक्स क्लीन बोल्ड हुए। पहली पारी में उन्हें भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। वहीं दूसरी पारी में दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें चलता किया। टेस्ट क्रिकेट में यह 12वीं बार है जब अश्विन ने स्टोक्स को आउट किया है। इसी के साथ स्टोक्स ने डेविड वॉर्नर का एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

टेस्ट में अश्विन द्वारा सर्वाधिक बार आउट किए गए बल्लेबाज

12 - बेन स्टोक्स

11 - डेविड वॉर्नर

9 - एलेस्टेयर कुक

8 - टॉम लैथम/स्टीव स्मिथ/क्रेग ब्रेथवेट

हरभजन सिंह से आगे निकले अश्विन

बेन स्टोक्स टेस्ट में अश्विन द्वारा सर्वाधिक बार आउट किए जाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाम था। वॉर्नर को अश्विन ने 11 बार शिकार बनाया है। वॉर्नर के बाद लिस्ट में इंग्लैंड पूर्व क्रिकेटर एलेस्टेयर कुक हैं। कुक 9 बार अश्विन की गेंद पर आउट हुए हैं। इतना ही नहीं अश्विन टेस्ट में किसी एक बल्लेबाज को सर्वाधिक बार आउट करने वाले भारतीय स्पिनर हैं। उनके बाद इस लिस्ट में पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह हैं, जिन्होंने रिकी पोंटिंग को 10 बार आउट किया।

कपिल देव की बराबरी पर आए अश्विन

अश्विन ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे टेस्ट क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज को सबसे अधिक बार आउट करने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में कपिल देव की बराबरी पर आ गए हैं। कपिल देव ने मुदस्सर नजर को टेस्ट में 12 बार आउट किया है। इसके बाद लिस्ट नें तीसरा नाम तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का है। ईशांत ने 11 बार एलिस्टर कुक का शिकार किया है। वहीं कपिल देव ने भी 11 बार ग्राहम गूच का शिकार किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP में टूट पर सियासी संग्राम तेज, संजय सिंह का बागी नेताओं पर हमला—बोले, ‘पंजाब की जनता माफ नहीं करे
AAP में टूट पर सियासी संग्राम तेज, संजय सिंह का बागी नेताओं पर हमला—बोले, ‘पंजाब की जनता माफ नहीं करे
राघव चड्ढा के साथ AAP के 6 और बड़े चेहरे BJP में शामिल, जानें कौन-कौन हैं ये दिग्गज
राघव चड्ढा के साथ AAP के 6 और बड़े चेहरे BJP में शामिल, जानें कौन-कौन हैं ये दिग्गज
RBI का बड़ा एक्शन: Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर
RBI का बड़ा एक्शन: Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र होंगे शामिल, बोर्ड ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र होंगे शामिल, बोर्ड ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
‘धुरंधर’ में काम के बदले 1 करोड़ बोनस की खबरें, राकेश बेदी ने किया खंडन; बोले- 'कहां है वो पैसा?'
‘धुरंधर’ में काम के बदले 1 करोड़ बोनस की खबरें, राकेश बेदी ने किया खंडन; बोले- 'कहां है वो पैसा?'
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका
सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
टेक इंडस्ट्री में छंटनी:  Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
टेक इंडस्ट्री में छंटनी: Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर
Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर
भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर
भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर