Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डोपिंग परीक्षण में विफल रहा श्रीलंकाई क्रिकेटर, क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से किया गया बैन

एसएलसी ने बयान में कहा, यह परीक्षण, जो लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) 2024 के दौरान श्रीलंका एंटी-डोपिंग एजेंसी (एसएलएडीए) द्वारा किया गया था, खेल की अखंडता को बनाए रखने के लिए एसएलसी की निरंतर प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 16 Aug 2024 10:12:43

डोपिंग परीक्षण में विफल रहा श्रीलंकाई क्रिकेटर, क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से किया गया बैन

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने अनुभवी विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को शुक्रवार 16 अगस्त को डोपिंग उल्लंघन के बाद अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया। निरोशन हाल ही में संपन्न लंका प्रीमियर लीग 2024 में डोपिंग परीक्षण में विफल रहे और उन्हें क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित कर दिया गया है। डिकवेला पर ये बैनहाल ही में संपन्न लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के दौरान कथित डोपिंग रोधी उल्लंघन के कारण लगाया गया है। हालांकि ये बैन कब तक रहेगा, इस बारें में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 31 वर्षीय क्रिकेटर ने आखिरी बार मार्च 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। वह इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश के खिलाफ टी20ई सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन इसमें शामिल नहीं हो पाए। निरोशन ने हाल ही में एलपीएल 2024 में गॉल मार्वल्स की कप्तानी की और उन्हें फाइनल तक पहुंचाया। एसएलसी ने पुष्टि की कि अनुभवी विकेटकीपर श्रीलंका एंटी-डोपिंग एजेंसी (एसएलएडीए) द्वारा आयोजित डोपिंग टेस्ट में विफल रहा। एसएलसी मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया, "निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू है और अगली सूचना तक लागू रहेगा।" "यह परीक्षण, जो लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) 2024 के दौरान श्रीलंका एंटी-डोपिंग एजेंसी (एसएलएडीए) द्वारा किया गया था, खेल की अखंडता को बनाए रखने के लिए एसएलसी की चल रही प्रतिबद्धता का हिस्सा है।"
"खेल मंत्रालय के सहयोग से और विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के दिशा-निर्देशों के अनुसार की गई इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्रिकेट प्रतिबंधित पदार्थों के प्रभाव से मुक्त रहे। एसएलसी, खेल मंत्रालय और एसएलएडीए के साथ मिलकर घरेलू टूर्नामेंटों के दौरान यादृच्छिक रूप से ये परीक्षण करता है ताकि खेल को डोपिंग रोधी उल्लंघनों से बचाया जा सके।" कैंडी में जन्मे इस क्रिकेटर ने जुलाई 2014 में सीनियर टीम के लिए पदार्पण किया और 137 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दो शतकों और 32 अर्द्धशतकों की मदद से 4,841 रन बनाए। गौरतलब है कि एसएलसी ने इससे पहले 2021 में इंग्लैंड दौरे के दौरान जैव-सुरक्षा उल्लंघन के लिए डिकवेला को निलंबित कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology