न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के खिलाफ वनडे-T20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित, दासुन शनाका को मिली कप्तानी

भारत और श्रीलंका के बीच रविवार (18 जुलाई) से तीन मैच की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। खास बात ये है कि इसमें दोनों ही टीमों में ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 Jul 2021 8:15:29

भारत के खिलाफ वनडे-T20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित, दासुन शनाका को मिली कप्तानी

भारत और श्रीलंका के बीच रविवार (18 जुलाई) से तीन मैच की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। खास बात ये है कि इसमें दोनों ही टीमों में अधिकतर खिलाड़ी नए और युवा हैं। अनुभवी खिलाड़ियों की संख्या काफी कम है। भारत की नई टीम होने का कारण ये है कि अधिकतर सीनियर खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने के लिए गए हैं। दूसरी ओर, श्रीलंका की नई टीम होने की वजह एक तो खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच चल रहा अनुबंध विवाद और दूसरा दो स्टाफ मेंबर्स का कोरोना संक्रमित होना है। शुक्रवार को वनडे व टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित कर दी गई है। कुशल परेरा के चोटिल होने से टीम की कमान दासुन शनाका को सौंपी गई है।

वनडे में नहीं खेलेंगे 6 फीट 7 इंच लंबे बिनुरा

चयनकर्ताओं ने 24 सदस्यीय टीम चुनी है। उप कप्तान की जिम्मेदारी धनंजय डी सिल्वा को दी गई है। तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो चोट के चलते वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। वे सिर्फ टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। बिनुरा का कद 6 फीट 7 इंच है उनकी गेंदों का उछाल अक्सर बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बनता है। कोच मिकी आर्थर ने कहा था कि श्रीलंका क्रिकेट अभी संक्रमण काल से गुजर रहा है।

श्रीलंकाई टीम : दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा (उप कप्तान), अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षा, पथुम निसांका, चरित असालांका, वानेंदु हसारंगा, एशेल बंडारा, मिनोद भानुका, लाहिरु उडारा, रमेश मेंडिस, चामिका करुणारत्ने, बिनुरा फर्नांडो (सिर्फ टी20 में), दुष्मंथा चमीरा, लक्षण संदाकन, अकिला धनंजय, शिरान फर्नांडो, धनंजय लक्षण, इशान जयारत्ने, प्रवीम जयविक्रमा, कसुन रजीता, लाहिरु कुमारा, इसरु उडाना।


भारत के कप्तान हैं धवन, भुवनेश्वर उप कप्तान

भारतीय टीम : शिखर धवन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उप कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, सूर्यकुमार यादव, ऋतुराज गायकवाड़, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नितीश राणा, ईशान किशन, संजू सैमसन, राहुल चाहर, युजवेंद्र चहल, कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?