न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: आस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल में हारते ही दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज विकेटकीपर ने लिया संन्यास

क्विंटन डी कॉक ने अपने रिटायरमेंट से पहले विश्व कप में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में खेले 10 मुकाबलों में 3 शतकों की मदद से 594 रन बनाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 17 Nov 2023 11:06:51

World Cup 2023: आस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल में हारते ही दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज विकेटकीपर ने लिया संन्यास

साउथ अफ्रीका के विस्टफोटक सलामी बल्लेबाज और विकेट कीपर क्विंटन डी कॉक ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। गुरुवार रात ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप 2023 सेमीफाइनल के रूप में उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच खेला। डी कॉक विश्व कप शुरू होने से पहले ही इस फॉर्मेट से अपने संन्यास का ऐलान कर चुके थे, हालांकि वह साउथ अफ्रीका के लिए टी20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। गौरतलब है कि, डी कॉक टेस्ट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। डी कॉक की वनडे क्रिकेट से विदाई दुखद रही क्योंकि उनकी टीम को सेमीफाइनल में एक और हार का सामना करना पड़ा। विश्व कप में चोकर्स के नाम से मशहूर इस टीम के पास यह टैग हटाने का इस बार शानदार मौका था, मगर कंगारुओं के सामने इस टीम ने आसानी से घुटने टेक दिए। साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

जाते-जाते ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बना गए क्विंटन डी कॉक

क्विंटन डी कॉक ने अपने रिटायरमेंट से पहले विश्व कप में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में खेले 10 मुकाबलों में 3 शतकों की मदद से 594 रन बनाए। वह साउथ अफ्रीका के लिए इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, इसके अलावा उन्होंने विकेट कीपिंग में भी कमाल दिखाया और कुल 20 शिकार किए। डी कॉक वनडे वर्ल्ड कप में 500 से अधिक रन बनाने के साथ 20 शिकार करने वाले दुनिया के पहले विकेट कीपर बने हैं। जी हां, वर्ल्ड कप में बतौर विकेट कीपर सबसे ज्यादा डिसमिसल करने का रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के नाम हैं जिन्होंने 2003 में कुल 21 शिकार किए थे। डी कॉक के पास इसी वर्ल्ड कप में गिलक्रिस्ट की बराबरी करने का मौका था, मगर ऑस्ट्रेलियाई पारी के अंत में उन्होंने पैट कमिंस का कैच टपका दिया, जो मैच का भी टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

क्विंटन डी कॉक का वनडे इंटरनेशनल करियर

क्विंटन डी कॉक ने साउथ अफ्रीका के लिए वनडे क्रिकेट में खेले 155 मैचों में 45.74 की शानदार औसत के साथ 6770 रन बनाए। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 178 रनों का रहा। डी कॉक ने अपने वनडे करियर में कुल 51 बार 50 रन का आंकड़ा पार किया जिसमें 21 शतक शामिल हैं। वह साउथ अफ्रीका के सर्वकालिक बेस्ट विकेट कीपरों में से एक हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत