न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, आखिरी 10 ओवर में बनाए सबसे ज्यादा रन

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वनडे प्रारूप के किसी मैच के आखिरी 10 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बना डाला और इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा साउथ अफ्रीका ने वनडे में 400 या उससे ज्यादा रन 7वीं बार बनाया और भारत को पीछे छोड़ दिया जिसने छह बार यह कमाल किया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Sep 2023 11:22:30

आस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, आखिरी 10 ओवर में बनाए सबसे ज्यादा रन

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारी और डेविड मिलर की ताबड़तोड़ पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 416 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मैच में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज क्लासेन ने शतकीय पारी खेली और अपने वनडे करियर का तीसरा शतक ठोकते हुए टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वनडे प्रारूप के किसी मैच के आखिरी 10 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बना डाला और इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा साउथ अफ्रीका ने वनडे में 400 या उससे ज्यादा रन 7वीं बार बनाया और भारत को पीछे छोड़ दिया जिसने छह बार यह कमाल किया था।

साउथ अफ्रीका ने तोड़ा इंग्लैंड का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस वनडे मैच में साउथ अफ्रीका की तरफ से आखिरी 10 ओवर में 173 रन बने। वनडे क्रिकेट इतिहास के किसी मैच के आखिरी 10 ओवर में इससे पहले इतने रन नहीं बने थे। इससे पहले वनडे के किसी मैच के आखिरी 10 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की टीम के नाम पर दर्ज था। इंग्लैंड ने साल 2022 में नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी 10 ओवर में 164 रन बनाए थे, लेकिन अब साउथ अफ्रीका की टीम उससे आगे निकल गई और वनडे के किसी मैच के आखिरी 10 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई।

एक वनडे मैच में अंतिम 10 ओवरों में एक टीम द्वारा सर्वाधिक रन

173 रन – दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, 2023

164 रन – इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड, 2022

163 रन – दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, 2015

क्लासेन और मिलर ने की 222 रन की साझेदारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में हेनरिक क्लासेन ने 57 गेंदों पर शतक लगाया तो वहीं उन्होंने 83 गेंदों पर 13 छक्के और 14 चौकों की मदद से 174 रन की पारी खेली जो उनके वनडे करियर का बेस्ट स्कोर रहा। डेविड मिलर ने इस मैच में 45 गेंदों पर 5 छक्के और 6 चौकोंं की मदद से नाबाद 82 रन की पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में पांचवें विकेट के लिए 94 गेंदों पर 222 रन की साझेदारी भी की। डेविड मिलर ने अपनी इस पारी के दौरान वनडे प्रारूप में 4000 रन भी पूरे किए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत