न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गांगुली ने बताया कोहली ने क्यों लिया यह फैसला, गावस्कर ने कप्तानी के लिए रोहित की जगह सुझाया ये नाम

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार को ऐलान किया कि वे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में टी20 विश्व कप के बाद टी20 टीम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Sep 2021 11:14:35

गांगुली ने बताया कोहली ने क्यों लिया यह फैसला, गावस्कर ने कप्तानी के लिए रोहित की जगह सुझाया ये नाम

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार को ऐलान किया कि वे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में टी20 विश्व कप के बाद टी20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे। कोहली के फैसले के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि भविष्य के रोडमैप को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। गांगुली ने कहा कि कोहली भारतीय क्रिकेट के लिए एक सच्ची संपत्ति की तरह हैं और उन्होंने टीम का शानदार नेतृत्व किया है। वे तीनों फॉर्मेट में सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। यह फैसला भविष्य के रोडमैप को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

हम कोहली को टी20 कप्तान के रूप में उनके जबरदस्त प्रदर्शन के लिए धन्यवाद देते हैं। हम उन्हें विश्व कप और उससे आगे के लिए शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वे भारत के लिए काफी रन बनाते रहेंगे। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कोहली के फैसले के बारे में कहा कि हमारे पास टीम के लिए एक स्पष्ट रोडमैप है। वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए हमारे पास योजना है। मैं पिछले छह महीनों से कोहली और टीम लीडरशिप के साथ चर्चा में शामिल रहा और अब यह फैसला लिया गया है। कोहली बतौर खिलाड़ी और टीम के वरिष्ठ सदस्य के रूप में भारतीय क्रिकेट के भविष्य को आकार देने में योगदान देते रहेंगे।

sourav ganguly,sunil gavaskar,anushka sharma,virat kohli,jai shah,bcci,lokesh rahul,rohit sharma,sports news in hindi

राहुल ने आईपीएल में की प्रभावशाली कप्तानी : गावस्कर

कोहली के टी20 में कप्तानी छोड़ने के फैसले के साथ ही यह अटकलें लगाई जाने लगी है कि उनके बाद इस बाद फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान कौन संभालेगा। अधिकतर जानकार और फैंस रोहित शर्मा का नाम ले रहे हैं। हालांकि महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर को लगता है कि लोकेश राहुल में कप्तानी संभालने की काबिलियत है और उन्हें तैयार किया जाना चाहिए। यह अच्छी चीज है कि बीसीसीआई आगे के बारे में सोच रहा है। भविष्य के बारे में सोचना महत्वपूर्ण है। अगर भारत नए कप्तान को तैयार करने के बारे में सोच रहा है तो राहुल को देखा जा सकता है।

राहुल ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां तक कि इंग्लैंड में उनकी बल्लेबाजी बहुत अच्छी थी। वे आईपीएल और 50 ओवर के क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल ने आईपीएल में काफी प्रभावशाली कप्तानी की है। कप्तानी के बोझ का असर बल्लेबाजी पर नहीं दिखने दिया। राहुल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान हैं।

sourav ganguly,sunil gavaskar,anushka sharma,virat kohli,jai shah,bcci,lokesh rahul,rohit sharma,sports news in hindi

अनुष्का ने कोहली के कप्तानी छोड़ने पर दी यह रिएक्शन

कोहली ने अचानक टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया। कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इस बात से रूबरू करवाया। कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सांकेतिक तौर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में कोहली के लेटर को शेयर करके उस पर लव की इमोजी बनाकर उनके फैसले का खुले दिल से समर्थन किया है। कोहली के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है।

तनुज विरवानी ने लिखा कि यह अच्छा फैसला है। हम बल्लेबाज कोहली को और अधिक फलते-फूलते देखना चाहते हैं। सिंगर टोनी कक्कड़ ने लव की इमोजी बनाकर फैसले का स्वागत किया। आपको बता दें कि एक-दूसरे को काफी वक्त तक डेट करने के बाद अनुष्का और कोहली ने 2017 में शादी की थी। दोनों ने इटली में सात फेरे लिए थे। इस साल 11 जनवरी को अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत