न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सौरव गांगुली बने प्रिटोरिया कैपिटल्स के नए हेड कोच, SA20 लीग में करेंगे नई पारी की शुरुआत

गांगुली अब दक्षिण अफ्रीका की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी लीग SA20 में नई भूमिका निभाते नजर आएंगे। लीग के आगामी सीजन से पहले प्रिटोरिया कैपिटल्स ने गांगुली को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 24 Aug 2025 4:17:52

सौरव गांगुली बने प्रिटोरिया कैपिटल्स के नए हेड कोच, SA20 लीग में करेंगे नई पारी की शुरुआत

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष रह चुके सौरव गांगुली को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गांगुली अब दक्षिण अफ्रीका की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी लीग SA20 में नई भूमिका निभाते नजर आएंगे। लीग के आगामी सीजन से पहले प्रिटोरिया कैपिटल्स ने गांगुली को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है।

फ्रेंचाइजी ने रविवार को आधिकारिक घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा – "प्रिंस अब कैपिटल्स कैंप में शाही रंग भरने के लिए तैयार हैं! हमें बेहद खुशी है कि सौरव गांगुली हमारे नए हेड कोच बने हैं।"

यह गांगुली के करियर का एक ऐतिहासिक पड़ाव है, क्योंकि यह पहली बार होगा जब वे किसी प्रोफेशनल क्रिकेट टीम के साथ बतौर हेड कोच जुड़े हैं। कप्तान और प्रशासक के रूप में अपनी शानदार उपलब्धियों के बाद गांगुली का यह कदम क्रिकेट जगत में नई चर्चा का विषय बन गया है।

गांगुली ने भारतीय क्रिकेट टीम को एक आक्रामक पहचान दी थी और बतौर कप्तान कई यादगार जीत दिलाई थीं। वहीं बीसीसीआई अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नए आयाम दिए। अब उम्मीद की जा रही है कि कोच की भूमिका में भी वे प्रिटोरिया कैपिटल्स को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

जोनाथन ट्रॉट की जगह लेंगे गांगुली

गांगुली की नियुक्ति ठीक एक दिन बाद हुई जब इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट ने कैपिटल्स के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को एक्स पर ट्रॉट को धन्यवाद देते हुए लिखा था - जोनाथन ट्रॉट, आपकी लीडरशिप और टीम के प्रति समर्पण के लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे। आपके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं। गौरतलब है कि 2026 T2 वर्ल्ड कप से टकराव से बचने के लिए इस बार SA20 लीग का शेड्यूल आगे खिसकाया गया है। टूर्नामेंट अब 26 दिसंबर से 25 जनवरी के बीच खेला जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि गांगुली की कोचिंग में प्रिटोरिया कैपिटल्स कैसा प्रदर्शन करती है।

गांगुली लंबे समय से कैपिटल्स के साथ

साल 2012 में पेशेवर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद से गांगुली ने विभिन्न प्रशासनिक और सलाहकार पदों पर कार्य किया है। वह 2015 से 2019 के बीच चार सालों तक बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष रहे। अक्टूबर 2019 में BCCI के अध्यक्ष बनने से पहले गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स IPL टीम का सलाहकार नियुक्त किया गया था। वह 2023 में टीम निदेशक के रूप में कैपिटल्स में लौटे। अक्टूबर 2024 में JSW और कैपिटल्स फ्रैंचाइजी के सह-मालिक जीएमआर समूहों के बीच एक समझौते के बाद गांगुली को JSW स्पोर्ट्स का क्रिकेट प्रमुख नियुक्त किया गया और उन्हें महिला फ्रैंचाइजी और प्रिटोरिया कैपिटल्स की देखरेख का काम सौंपा गया। दो साल पहले लीग के पहले संस्करण में उपविजेता रही प्रिटोरिया पिछले सीजन में 6 ह टीमों में पाँचवें स्थान पर रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?