Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

WPL से इंजरी के कारण बाहर हुई सोफी मोलिनक्स, RCB ने इस खिलाड़ी को किया शामिल

कुछ ही दिनों में महिला प्रीमियर लीग शुरू होने वाली हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों को शामिल करने में लगी हुई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 16 Jan 2025 8:11:44

WPL से इंजरी के कारण बाहर हुई सोफी मोलिनक्स, RCB ने इस खिलाड़ी को किया शामिल

कुछ ही दिनों में महिला प्रीमियर लीग शुरू होने वाली हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों को शामिल करने में लगी हुई। कुछ दिन पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम झटका लगा था जब टीम में शामिल एक स्टार प्लेयर को अचानक से हुई इंजरी के कारण लंबे रेस्ट पर जाना पड़ा।

गौरतलब है कि महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत होने की संभावना 07 फरवरी से है। ऐसे में आरसीबी की महिला टीम को बदलाव की जरूरत है। सोफी मोलिनक्स आगामी सीजन के लिए इंजरी के कारण उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने सोफी मोलिनक्स की जगह इंग्लिश ऑफ स्पिनर चार्ली डीन को टीम में शामिल किया है। आरसीबी की टीम ने खुद इस बात का ऐलान किया है।

मोलिनक्स, जिन्होंने 2024 में खासकर फ्रेंचाइजी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया, अब घुटने की चोट के कारण WPL से बाहर हो गई हैं। गेंदबाजी ऑलराउंडर ने WPL 2024 में 10 मैचों में 12 विकेट लिए, जो प्रतियोगिता में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में समाप्त हुईं। उल्लेखनीय है कि उन्होंने महिला बिग बैश में मेलबर्न रेनेगेड्स की कप्तानी की और सात मैचों में 16 विकेट लेकर टीम को खिताब दिलवाया।
वहीं, डीन ने अब तक इंग्लैंड के लिए 36 टी20 मैच खेले हैं और 6.91 की इकॉनमी रेट से 46 विकेट लिए हैं। वह पिछले साल महिला हंड्रेड की विजेता लंदन स्पिरिट टीम का हिस्सा थीं, जहां उन्होंने 10 मैचों में सात विकेट लिए थे। हाल ही में, उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था, जिसमें उन्होंने तीन मैचों में सात विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology