न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने महिला टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, बनी 250 से ज्यादा रन बनाने वाली ओपनिंग जोड़ी

स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने महिला टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम की खिलाड़ी स्मृति और शैफाली की जोड़ी महिला टेस्ट के इतिहास में 250 रनों से ज्यादा की साझेदारी निभाने वाली पहली ओपनिंग जोड़ी बन गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 28 Jun 2024 4:17:02

स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने महिला टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, बनी 250 से ज्यादा रन बनाने वाली ओपनिंग जोड़ी

स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने महिला टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम की खिलाड़ी स्मृति और शैफाली की जोड़ी महिला टेस्ट के इतिहास में 250 रनों से ज्यादा की साझेदारी निभाने वाली पहली ओपनिंग जोड़ी बन गई है। इन दोनों प्लेयर्स ने पाकिस्तानी महिला टीम का 20 साल पुराना एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चेन्नई में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय महिला टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 60 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान के साथ 334 रन बना लिए थे।

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी की और मैच में शतक लगाए। इन प्लेयर्स ने पहले विकेट के लिए 292 रनों की ओपनिंग साझेदारी कर दी। जो महिला टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी कर दी है। इससे पहले महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने का रिकॉर्ड पाकिस्तानी टीम के प्लेयर्स के नाम था। पाकिस्तानी महिला टीम की ओपनर्स किरन बलूच और साजिदा शाह ने साल 2004 में टेस्ट क्रिकेट में 241 रनों की साझेदारी की थी। अब 20 साल बाद भारत की ओपनर्स ने इनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। महिला टेस्ट क्रिकेट में मंधाना और शेफाली की जोड़ी पहली ऐसी ओपनिंग जोड़ी बन गई है, जिसने 250 प्लस रनों की साझेदारी की है।

इससे पहले यह कारनामा कभी नहीं हुआ। शैफाली ने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा है। शैफाली ने इस टेस्ट से पहले 4 मैच खेले हैं। इस दौरान 338 रन बनाए हैं। इससे पहले उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन था, लेकिन अब शतक के पार पहुंच गया है।

स्मृति मंधाना मैच में 149 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने अपने करियर का दूसरा शतक लगाया है। उनकी इस पारी में 27 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। जबकि शेफाली वर्मा 165 रन बनाए। उन्होंने इस पारी के दौरान 20 चौके और 6 छक्के लगाए। इन प्लेयर्स की बैटिंग के आगे साउथ अफ्रीका की गेंदबाज टिक नहीं पाईं।

शैफाली और स्मृति की जोड़ी ने और भी कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। इस जोड़ी ने टीम इंडिया के लिए महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी निभाई है। यह एशिया की सबसे बड़ी साझेदारी रही। टीम इंडिया के लिए पहली बार बतौर ओपनर किसी महिला खिलाड़ी ने शतक लगाया है।

बता दें कि महिला क्रिकेट में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक मात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इसके बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल