न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुभमन गिल बने इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में एक ही वेन्यू पर शतक बनाने वाले दुनिया के 5वें बल्लेबाज

गिल ने 95 गेंदों पर 14 चौके और 2 छक्कों की मदद से वनडे में अपना 7वां सैकड़ा जड़ा। इस तरह गिल ने अपने 50वें वनडे मैच में सबसे तेज 2500 रन पूरे करने का बड़ा कारनामा कर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 12 Feb 2025 5:05:41

शुभमन गिल बने इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में एक ही वेन्यू पर शतक बनाने वाले दुनिया के 5वें बल्लेबाज

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिला लेकिन कप्तान रोहित शर्मा पारी का आगाज करते हुए सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने विराट कोहली के साथ मिलकर पारी को संभाला और अपने-अपने अर्धशतक पूरा करते हुए टीम इंडिया को 100 रन के पार पहुंचा दिया। हालांकि कोहली अर्धशतक बनाकर आउट हो गए लेकिन शुभमन गिल ने रनों की रफ्तार को बनाए रखा और 32वें ओवर में अपना शतक पूरा कर लिया। इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 2 बार शतक से चूकने के बाद गिल अपना शतक पूरा करने में कामयाब रहे।

गिल ने 95 गेंदों पर 14 चौके और 2 छक्कों की मदद से वनडे में अपना 7वां सैकड़ा जड़ा। इस तरह गिल ने अपने 50वें वनडे मैच में सबसे तेज 2500 रन पूरे करने का बड़ा कारनामा कर दिया। गिल ने हाशिम अमला का सबसे कम पारियों में 2500 रन जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त किया। अमला ने 51 वनडे पारियों में 2500 रन बनाए थे।

सबसे तेज 2500 वनडे रन (पारी के हिसाब से)

50 - शुभमन गिल (भारत)

51 - हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका)

52 - इमाम उल हक (पाकिस्तान)

56 - विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)

56 - जोनाथन ट्रॉट (इंग्लैंड)

शुभमन गिल 102 गेंदों पर 112 रन बनाकर आउट हुए। गिल ने अपनी शतकीय पारी में 14 चौके और 3 छक्के जड़े। इस शतक की बदौलत गिल ने एक ऐसा कारनामा कर दिया जो भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका था। दरअसल, गिल एक वेन्यू पर इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले दुनिया के 5वें बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20I और टेस्ट में शतक लगाने के बाद अब वनडे में शतक जड़ने का बड़ा कमाल किया। गिल ने 103 मैचों में ही एक वेन्यू पर तीनों फॉर्मेट में शतक ठोक दिए हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में एक ही वेन्यू पर शतक बनाने वाले बल्लेबाज

जोहान्सबर्ग में फाफ डु प्लेसिस (साउथ अफ्रीका)

एडिलेड में डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया)

कराची में बाबर आजम ( पाकिस्तान)

सेंचुरियन में क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका)

अहमदाबाद में शुभमन गिल (भारत)

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट