Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रेयस अय्यर बने पहले भारतीय, अनलकी रहे विल यंग, देखें पाकिस्तान-बांग्लादेश के पहले टेस्ट का हाल

दाएं हाथ के प्रतिभावान युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कानपुर टेस्ट के चौथे दिन वह रिकॉर्ड बनाया है जो कोई भी भारतीय खिलाड़ी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Nov 2021 9:16:34

श्रेयस अय्यर बने पहले भारतीय, अनलकी रहे विल यंग, देखें पाकिस्तान-बांग्लादेश के पहले टेस्ट का हाल

दाएं हाथ के प्रतिभावान युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कानपुर टेस्ट के चौथे दिन वह रिकॉर्ड बनाया है जो कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं बना पाया। श्रेयस ने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ने के बाद दूसरी पारी में भी 65 रन बनाए। इस तरह अपने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक व अर्धशतक बनाने वाले वे पहले भारतीय और ओवरऑल 16वें खिलाड़ी बन गए हैं। पहली पारी में श्रेयस ने 105 रन बनाए थे। इस पारी की बदौलत वे डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले कुल 112वें और 16वें भारतीय बने। श्रेयस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्हें पहला टी20 मैच 1 नवंबर 2017 को खेलने का मौका मिला था।

साल 2017 में ही श्रेयस को वनडे डेब्यू का भी मौका मिला। इस बीच चेतेश्वर पुजारा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। पुजारा ने पहली पारी में 26 व दूसरी पारी में 22 रन बनाए। भारत के लिए नंबर 3 (वन डाउन) पोजिशन पर बल्लेबाजी करते हुए बिना शतक से सबसे ज्यादा पारी खेलने के मामले में पुजारा टॉप आ गए हैं। पिछली 39 टेस्ट पारियों में पुजारा के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है। उन्होंने पूर्व कप्तान अजीत वाडेकर की बराबरी की।
shreyas iyer,will young,kanpur test,india,newzealand,pakistan,bangladesh,sports news in hindi यंग को अंपायर ने दिया एलबीडब्ल्यू, डीआरएस लेने में की देरी

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज विल यंग (2) का विकेट अजीबोगरीब तरीके से गिरा। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने यंग के खिलाफ पगबाधा की अपील की और अंपायर ने भी बिना देरी किए कीवी ओपनर को आउट करार दिया। यंग ने नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े अपने साथी टॉम लैथम से बात कर रिव्यू लिया, लेकिन जब उन्होंने डीआरएस लेने का इशारा किया, तब तक इसके लिए तय समय (15 सैकंड) खत्म हो गया था। अश्विन तुरंत एक्शन में आ गए और उन्होंने यंग को इशारों में बताया कि अब आपका टाइम खत्म हो गया है।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिप्ले में साफ नजर आया कि गेंद लेग स्टंप को छोड़ रही थी और यंग नॉट आउट थे। अंपायर वीरेंद्र शर्मा से बड़ी चूक हो गई थी। डीआरएस में निश्चित रूप से यह फैसला बदल दिया जाता। पहली पारी में लाजवाब 89 रन बनाने वाले यंग अनलकी रहे। इस टेस्ट में अब तक काफी स्तरहीन अंपायरिंग रही है।


shreyas iyer,will young,kanpur test,india,newzealand,pakistan,bangladesh,sports news in hindi बांग्लादेश के गेंदबाज तैजुल इस्लाम ने झटके सात विकेट

चटगांव में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो मैच की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बाद खराब बल्लेबाजी के कारण बांग्लादेश ने मैच पर शिकंजा कसने का मौका गंवा दिया। पाकिस्तान को पहली पारी में 286 रन पर समेटने के बाद बांग्लादेश ने रविवार को तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं। उनकी कुल बढ़त को 83 रन की हो गई है। मुशफिकुर रहीम (12) और यासिर अली (8) क्रीज पर हैं।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी ने तीन तथा हसन अली ने एक विकेट चटकाया। इससे पहले सुबह पाकिस्तान ने अपनी पारी 145/0 रन से आगे बढ़ाई। सलामी बल्लेबाज आबिद अली ने 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से 133 रन की पारी खेली। यह उनका चौथा टेस्ट शतक था। स्पिनर तैजुल इस्लाम ने सात विकेट झटक पाकिस्तान के ताजिये निकाल दिए। पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश ने 44 रन की बढ़त बनाई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology