न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिकेट के सभी फार्मेट से शिखर धवन ने लिया संन्यास, IPL भी नहीं खेलेंगे

शिखर धवन ने वीडियो पोस्ट करने के साथ कैप्शन में लिखा कि मैं अपने क्रिकेट के सफर का यह अध्याय अब समाप्त कर रहा हूं। मैं अपने साथ अनगिनत यादें लेकर जा रहा हूं। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद! जय हिंद!

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 24 Aug 2024 10:04:46

क्रिकेट के सभी फार्मेट से शिखर धवन ने लिया संन्यास, IPL भी नहीं खेलेंगे

भारतीय क्रिकेट टीम के सफल बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक और साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ी शिखर धवन ने 24 अगस्त की सुबह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। शिखर धवन ने वीडियो पोस्ट करने के साथ कैप्शन में लिखा कि मैं अपने क्रिकेट के सफर का यह अध्याय अब समाप्त कर रहा हूं। मैं अपने साथ अनगिनत यादें लेकर जा रहा हूं। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद! जय हिंद!

बता दें कि धवन की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के सफल ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है। उन्होंने आखिरी बार साल 2022 में बांग्लादेश के दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज में भारतीय टीम की तरफ से खेला था।

शिखर धवन ने अपने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान करने के साथ पोस्ट किए गए वीडियो में कहा कि आज मैं एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हुआ हूं जहां से पीछे देखने पर सिर्फ यादें नजर आती हैं और आगे देखने पर एक पूरी दुनिया। मेरा हमेशा से एक ही लक्ष्य था कि भारत के लिए खेलना और वो हुआ भी जिसके लिए मैं कई लोगों का शुक्रगुजार हूं। सबसे पहले मेरा परिवार, मेरे बचपन के कोच तारक सिन्हा जी और मदन शर्मा जी जिनके मार्गदर्शन में मैंने क्रिकेट को सीखा। फिर मेरी टीम जिसके साथ मैंने सालों खेला जहां मुझे मेरा एक परिवार मिला और आप लोगों का साथ और प्यार मिला। कहते हैं कि कहानी में आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटना जरूरी है तो बस मैं भी ऐसे ही करने जा रहा हूं। मैं इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट दोनों से अपने संन्यास का ऐलान करता हूं। मैं जब अपनी क्रिकेट जर्नी को अलविदा कह रहा हूं तो मुझे इस बात का सुकून है कि मैं अपने देश के लिए काफी खेला। मैं इस मौके पर बीसीसीआई और डीडीसीए का धन्यवाद कहना चाहता हूं जिन्होंने मुझे मौका दिया और मेरे सारे फैंस का जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया।

बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन को भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से साल 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था जब उन्हें अक्टूबर महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिला। इसके बाद शिखर धवन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्हें टीम इंडिया की तरफ से 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैचों में खेलने का मौका मिला। धवन ने टेस्ट क्रिकेट में जहां 40.61 के औसत से 2315 रन बनाए तो वहीं 7 शतकीय और 5 अर्धशतकीय पारियां भी खेली। इसके अलावा वनडे में धवन ने 44.11 के औसत से 6793 रन बनाए जिसमें 17 शतकीय और 39 अर्धशतकीय पारियां शामिल है। धवन ने टी20 इंटरनेशनल में 27.92 के औसत से 11 अर्धशतकीय पारियों के दम पर 1759 रन बनाए हैं।

घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने के साथ अब धवन आईपीएल में भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उनकी गिनती आईपीएल के दिग्गज खिलाड़ियों में की जाती है, जिसमें धवन ने 222 मैचों में 35.07 के औसत से 6768 रन बनाए हैं जिसमें उनके नाम 2 शतक और 51 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP में टूट पर सियासी संग्राम तेज, संजय सिंह का बागी नेताओं पर हमला—बोले, ‘पंजाब की जनता माफ नहीं करे
AAP में टूट पर सियासी संग्राम तेज, संजय सिंह का बागी नेताओं पर हमला—बोले, ‘पंजाब की जनता माफ नहीं करे
राघव चड्ढा के साथ AAP के 6 और बड़े चेहरे BJP में शामिल, जानें कौन-कौन हैं ये दिग्गज
राघव चड्ढा के साथ AAP के 6 और बड़े चेहरे BJP में शामिल, जानें कौन-कौन हैं ये दिग्गज
RBI का बड़ा एक्शन: Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर
RBI का बड़ा एक्शन: Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र होंगे शामिल, बोर्ड ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र होंगे शामिल, बोर्ड ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
‘धुरंधर’ में काम के बदले 1 करोड़ बोनस की खबरें, राकेश बेदी ने किया खंडन; बोले- 'कहां है वो पैसा?'
‘धुरंधर’ में काम के बदले 1 करोड़ बोनस की खबरें, राकेश बेदी ने किया खंडन; बोले- 'कहां है वो पैसा?'
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका
सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
टेक इंडस्ट्री में छंटनी:  Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
टेक इंडस्ट्री में छंटनी: Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर
Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर
भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर
भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर