न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटे संग बाइक से फिसलकर चोटिल हुए वार्न, टेस्ट छोड़ स्वदेश लौटेंगे फिलेंडर, ‘राहुल होंगे RCB के कप्तान’

ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वार्न की मोटसाइकिल चलाने के दौरान दुर्घटना हो गई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वार्न अपने बेटे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 12:29:38

बेटे संग बाइक से फिसलकर चोटिल हुए वार्न, टेस्ट छोड़ स्वदेश लौटेंगे फिलेंडर, ‘राहुल होंगे RCB के कप्तान’

ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वार्न की मोटसाइकिल चलाने के दौरान दुर्घटना हो गई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वार्न अपने बेटे जैक्सन के साथ बाइक की सवारी कर रहे थे। उसी दौरान बाइक फिसल गई और वे गिरकर 15 मीटर तक घिसट गए। वार्न को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं और वे खतरे से बाहर हैं। उनके बेटे के भी कुछ चोट आई है। एक्सीडेंट के बाद वार्न अस्पताल गए। उन्हें डर था कि कहीं उनका पैर या फिर कूल्हा न टूट गए हो। हालांकि किस्मत से वे गंभीर चोटों से बच गए।

वार्न ने कहा कि मुझे चोटें आई हैं और बहुत दर्द भी है। वार्न को उम्मीद है कि वे 8 दिसंबर से गाबा में शुरू होने वाली एशेज सीरीज के प्रसारण कार्यों के लिए लौट आएंगे। वे कमेंट्री कर सकते हैं। आपको बता दें कि वार्न टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। वार्न ने 145 टेस्ट में 2.65 की इकोनोमी रेट से 708 विकेट लिए हैं। उनसे आगे मुथैया मुरलीधरन (800) ही हैं। वार्न 38 बार 5 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। वार्न ने 194 वनडे में 4.25 की इकोनोमी रेट से 293 विकेट चटकाए।

shane warne,vernon philander,s badrinath,ipl,rcb,south africa,pakistan,sports news in hindi

पाकिस्तान के गेंदबाजी सलाहकार हैं पूर्व अफ्रीकी तेज गेंदबाज फिलेंडर

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चटगांव में दो मैच की सीरीज का पहला टेस्ट जारी है। इस बीच पाकिस्तान के गेंदबाजी सलाहकार पूर्व दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर टेस्ट के बीच में ही टीम का साथ छोड़कर अपने घर लौटने की तैयारी करने लगे हैं। दरअसल दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस वजह से वहां की सरकार ने यात्रा पर सख्ता प्रतिबंध लगा दिया है। फिलेंडर अपने घर से दूर नहीं रहना चाहते, इसी वजह से वे सोमवार को पाकिस्तान का साथ छोड़ देंगे।

पाकिस्तान के एक पत्रकार ने सोशल मीडिया पर बताया कि फिलेंडर की पहले टेस्ट खत्म होने के बाद घर लौटने की योजना थी, लेकिन यात्रा प्रतिबंध के चलते उन्हें फैसला बदलना पड़ा। फिलेंडर को टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान ने यह जिम्मेदारी दी थी। उल्लेखनीय है कि कोविड के नए वैरिएंट ने अफ्रीकन देशों में क्रिकेट को प्रभावित किया है। इस वायरस के कारण दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच वनडे सीरीज तथा महिला टी20 वर्ल्ड कप के क्वालीफाइंग मुकाबले रद्द किए जा चुके हैं।

shane warne,vernon philander,s badrinath,ipl,rcb,south africa,pakistan,sports news in hindi

बद्रीनाथ ने बताया, आरसीबी किन 4 को कर सकता है रिटेन

आईपीएल के अगले दौर के लिए दिसंबर में मेगा ऑक्शन होगी। इसके अलावा फ्रेंचाइजियों को 30 नवंबर तक अपने उन खिलाड़ियों के नाम की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है जिन्हें वे रिटेन करना चाहते हैं। इसे लेकर फैंस के साथ पूर्व क्रिकेटर भी अटकलें लगा रहे हैं। अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज एस ब्रदीनाथ ने भी अपना अनुमान बताया है। एक फैन ने बद्रीनाथ से पूछा कि आरसीबी का अगला कप्तान कौन हो सकता है, जिस पर उन्होंने लोकेश राहुल का नाम लिया।

इसके साथ ब्रदीनाथ ने उम्मीद जताई है कि हैदराबाद केन विलियमसन, राशिद खान और नटराजन को, कोलकाता आंद्रे रसैल, शुभमन गिल, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती, चेन्नई धोनी, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस को रिटेन कर सकती है। इस बीच पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि आरसीबी विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज को रिटेन करेगी। हालांकि टीम को कप्तान नीलामी वाले खिलाड़ियों में से ही चुनना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि कोहली अब आरसीबी की कप्तानी नहीं करेंगे। वे एक बार भी टीम को खिताब नहीं दिला पाए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत