न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैक्सवेल-लिविंगस्टोन छुट्टियां मनाने भारत आते हैं, ट्रॉफी जीतने नहीं, सहवाग का तीखा तंज

IPL 2025 में विदेशी खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन पर वीरेंद्र सहवाग ने जमकर भड़ास निकाली। ग्लेन मैक्सवेल और लियाम लिविंगस्टोन को निशाने पर लेते हुए सहवाग ने कहा कि ये खिलाड़ी अब सिर्फ छुट्टियां मनाने भारत आते हैं, न कि अपनी टीमों को जीत दिलाने। सहवाग ने इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन और जुनून की कमी पर सवाल उठाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 11:47:35

मैक्सवेल-लिविंगस्टोन छुट्टियां मनाने भारत आते हैं, ट्रॉफी जीतने नहीं, सहवाग का तीखा तंज

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल 2025 में विदेशी खिलाड़ियों के लचर प्रदर्शन पर खुलकर भड़ास निकाली है। खासतौर पर ग्लेन मैक्सवेल और लियाम लिविंगस्टोन को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी "छुट्टियां मनाने भारत आते हैं, न कि अपनी टीमों को जीत दिलाने।"

सहवाग ने यह बयान एक क्रिकेट शो के दौरान दिया और दो टूक शब्दों में कहा कि इन खिलाड़ियों के भीतर अब कोई भूख नहीं बची है। सहवाग ने कहा, “मैक्सवेल और लिविंगस्टोन का मन अब क्रिकेट में नहीं है। उन्हें ट्रॉफी जीतने की कोई परवाह नहीं, न ही टीम के लिए कोई जुनून बचा है।”

मैदान पर दिखता नहीं कोई ज़ज्बा

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेल रहे ये दोनों खिलाड़ी अब तक आईपीएल 2025 में बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। लगातार फ्लॉप प्रदर्शन के चलते दोनों को प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया है।

सहवाग ने आगे कहा, “मैंने कई विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेला है, लेकिन उनमें से बहुत कम ऐसे थे जिनमें जीत की भूख दिखी। अधिकतर बस बातें करते हैं, लेकिन प्रदर्शन के नाम पर कुछ खास नहीं देते।”

डेविड वॉर्नर और एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ी अपवाद हैं

सहवाग ने डेविड वॉर्नर, एबी डिविलियर्स और ग्लेन मैक्ग्रा जैसे खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि ये वो खिलाड़ी थे जो खुद आगे बढ़कर टीम को जिताने की बात करते थे। उन्होंने बताया, “ऐसे कई विदेशी खिलाड़ी थे जो सेमीफाइनल के बाद बस ये पूछते थे कि ‘आज पार्टी कहां है?’ ऐसे में पता चल जाता है कि कौन खेलने आया है और कौन छुट्टी बिताने।”

मैक्सवेल-सहवाग की पुरानी टकराव की कहानी

ग्लेन मैक्सवेल और वीरेंद्र सहवाग के बीच का रिश्ता पहले भी विवादों में रहा है। जब मैक्सवेल पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे, तब सहवाग टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी और चयन प्रक्रिया में प्रभावशाली भूमिका में थे।

2024 में प्रकाशित मैक्सवेल की किताब में उन्होंने सहवाग पर कई गंभीर आरोप लगाए। मैक्सवेल ने लिखा कि सहवाग टीम चयन को लेकर सहयोग नहीं करते थे और अंतिम फैसले अकेले लेते थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि सहवाग ने सीज़न के आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया।

मैक्सवेल ने अपनी किताब में लिखा, “मैं प्रेस को संबोधित करने वाला था, लेकिन सहवाग ने खुद यह जिम्मेदारी ले ली। टीम बस में चढ़ते ही मैंने देखा कि मुझे टीम के मुख्य वॉट्सएप ग्रुप से हटा दिया गया है। होटल पहुंचते-पहुंचते मेरा फोन लगातार बज रहा था—सहवाग ने मीडिया में मुझे ‘सबसे बड़ी निराशा’ कहकर निशाना बनाया था।”

“तुम जैसे फैन की ज़रूरत नहीं”: सहवाग का जवाब

मैक्सवेल ने यह भी बताया कि उन्होंने सहवाग को एक मैसेज भेजा जिसमें लिखा कि वो उनके फैन नहीं रहे। इस पर सहवाग का जवाब था—“तुम जैसे फैन की ज़रूरत नहीं।” इसके बाद दोनों के बीच कभी बात नहीं हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट