न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरा वनडे : आयरलैंड ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका को दी मात, एंडी बालबिर्नी रहे जीत के हीरो

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नौसीखिया समझी जाने वाली आयरलैंड ने मंगलवार को शानदार खेल दिखाया। उसने अपने घर में खेले गए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 Jul 2021 1:05:11

दूसरा वनडे : आयरलैंड ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका को दी मात, एंडी बालबिर्नी रहे जीत के हीरो

डबलिन (मलाहिडे)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नौसीखिया समझी जाने वाली आयरलैंड ने मंगलवार को शानदार खेल दिखाया। उसने अपने घर में खेले गए तीन मैच की सीरीज के दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 43 रन के अंतर से हरा दिया। यह आयरलैंड की अपने क्रिकेट इतिहास में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में पहली जीत है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 6 में से 5 वनडे जीते थे, जबकि 1 मैच रद्द हो गया था। बरसात के कारण सीरीज का पहला वनडे नहीं हो पाया था।

बालबिर्नी ने लगाया शतक, टेक्टर का अर्धशतक

आयरलैंड ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 290 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। ओपनर व कप्तान एंडी बालबिर्नी ने शानदार शतक जमाया। मैन ऑफ द मैच बालबिर्नी ने 117 गेंदों पर 10 चौकों व दो छक्कों की मदद से 102 रन जुटाए। हैरी टेक्टर ने 68 गेंदों पर 6 चौकों व 4 छक्कों की बदौलत 79 रन उड़ाए। जॉर्ज डॉकरेल ने 23 गेंदों की ताबड़तोड़ पारी में पांच चौकों व दो छक्कों के सहारे 45 रन ठोक डाले। ओपनर पॉल स्टर्लिंग ने 27 रन का योगदान दिया। एंडिले फेलुक्वायो ने दो और तीन गेंदबाजों कागिसो रबाडा, केशव महाराज व तबरेज शम्सी ने 1-1 विकेट लिया।

ओपनर जानेमन मलान ने जमाई फिफ्टी

जवाब में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज आयरलैंड के गेंदबाजों का ज्यादा प्रतिरोध नहीं कर पाए। मेहमान टीम 48.3 ओवर में 247 रन पर सिमट गई। ओपनर जानेमन मलान ने 96 गेंदों पर सात चौकों व चार छक्कों की मदद से 84 रन बटोरे। रैसी वान डर डुसेन ने 49, डेविड मिलर ने 24, केशव ने 17, रबाडा ने 16, विकेटकीपर काइल वरेने ने 13, कप्तान तेम्बा बावुमा ने 10 रन की पारी खेली। मार्क अडेर, जोश लिटिल, एंडी मैक्ब्रायन ने 2-2 और क्रेग यंग, सिमि सिंह व डॉकरैल ने 1-1 विकेट लिया। तीसरा वनडे 16 जुलाई को खेला जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत