सिंगापुर ट्रिप से बेहद खुश दिखीं सारा तेंदुलकर, खास दोस्त ग्रेस हेडन को कहा तहे-दिल से शुक्रिया
भारतीय क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने हाल ही में अपनी सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की कुछ खास झलकियां इंस्टाग्राम पर साझा कीं। इस ट्रिप को खास बनाने का श्रेय उन्होंने अपनी खास दोस्त ग्रेस हेडन को दिया, जो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन की बेटी हैं।
Posts by : Rajesh Bhagtani |
Updated on: Wed, 11 Jun 2025 6:48:11
भारतीय क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने हाल ही में अपनी सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की कुछ खास झलकियां इंस्टाग्राम पर साझा कीं। इस ट्रिप को खास बनाने का श्रेय उन्होंने अपनी खास दोस्त ग्रेस हेडन को दिया, जो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन की बेटी हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की मस्ती भरी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
मस्ती, रोमांच और दोस्ती से भरी छुट्टियां
सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी दोस्त ग्रेस हेडन के साथ बिताए यादगार पलों को साझा किया और लिखा, “Warner Bros. Movie World में मस्ती से लेकर Kirra Beach पर सुकून और Canyon Flyer Zipline पर रोमांच... ये ट्रिप पूरी तरह परफेक्ट रही।” दोनों की ये ट्रिप सिर्फ एक टूर नहीं बल्कि दोस्ती और खूबसूरत यादों का संगम बन गई।