न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साहा की जगह भरत ने की विकेटकीपिंग, अंपायर्स पर बरसे आकाश चोपड़ा, क्रुणाल पांड्या ने छोड़ी कप्तानी

अनुभवी विकेटकीपर रिद्धिमान साहा न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को पहले टेस्ट के तीसरे दिन सुबह मैदान पर नहीं उतर सके। बीसीसीआई ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 12:37:19

साहा की जगह भरत ने की विकेटकीपिंग, अंपायर्स पर बरसे आकाश चोपड़ा, क्रुणाल पांड्या ने छोड़ी कप्तानी

अनुभवी विकेटकीपर रिद्धिमान साहा न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को पहले टेस्ट के तीसरे दिन सुबह मैदान पर नहीं उतर सके। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि साहा के गले में जकड़न है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनका उपचार कर रही है। साहा की गैरमौजूदगी में केएस भरत विकेटकीपिंग करेंगे। उल्लेखनीय है कि 37 वर्ष के साहा पूर्व में कई दफा चोटिल हो चुके हैं या फिटनेस समस्याओं से जूझते रहे हैं। इन दिनों टेस्ट में मुख्य रूप से विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे ऋषभ पंत को सीरीज में आराम दिया गया है। इस बीच, भरत ने रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर शानदार कैच पकड़कर विल यंग (89) को पैवेलियन लौटाया।

कमेंटटर्स का कहना है कि भरत की विकेटकीपिंग की तकनीक काफी अच्छी है। वे भारतीय पिचों पर कारगर साबित हो सकते हैं। भरत को टीम में रखने से एक फायदा यह भी है कि वे भारतीय टीम की बल्लेबाजी को और भी ज्यादा मजबूती देंगे। उल्लेखनीय है कि भरत ने आईपीएल-14 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। एक मैच में तो उन्होंने अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई थी।

wriddhiman saha,aakash chopra,krunal pandya,kanpur test,india,newzealand,sports news in hindi

टॉम लैथम तीन बार डीआरएस से गुजरे, चोपड़ा ने कसा तंज

पूर्व ओपनर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन अंपायरिंग को लेकर भड़ास निकाली है। मैदानी अंपायर वीरेंद्र शर्मा और नितिन मेनन ने शुक्रवार को कई गलत फैसले दिए। न्यूलजीलैंड के ओपनर टॉम लैथम को तीन बार डीआरएस से गुजरना पड़ा। चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अंपायरिंग का स्तर काफी साधारण रहा। लैथम को शुभमन गिल की जैसे आउट दिया, लेकिन उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा था। आम तौर पर अच्छी अंपायरिंग करने वाले मेनन का भी स्तर गिरा हुआ नजर आया। लैथम के साथ यह कितनी बार हुआ? मैं तो गिनती ही भूल गया हूं।

एक मौके पर कोई किनारा नहीं था, लेकिन बल्ला जाकर पेड पर लगा और अंपायर ने आउट दे दिया। फिर आप जानते हैं लैथम ने क्या कहा? इस अंपायर को मेरा चेहरा पसंद नहीं या कुछ और? ऐसे ही एक बार अश्विन ने रिटर्न क्रीज को पार किया, इसे नो बॉल देना चाहिए था, लेकिन नहीं दी। टेस्ट में आईसीसी के एलीट पैनल अंपायर्स को अंपायरिंग कराना चाहिए। इस समय पैनल में 11 अंपायर्स शामिल हैं, जिसमें मेनन भी हैं।

wriddhiman saha,aakash chopra,krunal pandya,kanpur test,india,newzealand,sports news in hindi

बड़ौदा का मुश्ताक अली ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन, क्रुणाल कप्तानी से हटे

बाएं हाथ के भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने बड़ौदा टीम की कप्तानी छोड़ दी है। क्रुणाल ने बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष प्रणव आमीन को ईमेल के जरिए इसकी सूचना दी। हाल ही खत्म हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। बड़ौदा ग्रुप में अंतिम पायदान पर रही। क्रुणाल 5 मैच में सिर्फ 87 रन बनाने के साथ 5 विकेट ही झटक पाए। बतौर कप्तान क्रुणाल का जनवरी में मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान ही दीपक हुड्डा से विवाद हो गया था।

इसके बाद हुड्डा बड़ौदा से नाता तोड़कर राजस्थान से जुड़ गए। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, क्रुणाल ने बीसीए को लिखे ईमेल में साफ किया है कि वे टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे और बतौर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। अब विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे टूर्नामेंट) के लिए केदार देवधर को बड़ौदा का कप्तान बनाया जा सकता है। क्रुणाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के सदस्य थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत