न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: ग्लेन मैक्सवेल के दोहरे शतक पर बोले सचिन तेंदुलकर, यह मेरी जीवन की देखी गई सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी

विश्व कप 2023 में कल खेला मैच पूरी तरह ग्लेन मैक्सवेल के लिए इतिहास में दर्ज हो गया। ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीवनदान पाते हुए आतिशीय पारी खेलते हुए एक दिवसीय क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाते हुए आस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल खेलने का दावेदार बना दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 08 Nov 2023 5:38:45

World Cup 2023: ग्लेन मैक्सवेल के दोहरे शतक पर बोले सचिन तेंदुलकर, यह मेरी जीवन की देखी गई सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी

विश्व कप 2023 में कल खेला मैच पूरी तरह ग्लेन मैक्सवेल के लिए इतिहास में दर्ज हो गया। ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीवनदान पाते हुए आतिशीय पारी खेलते हुए एक दिवसीय क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाते हुए आस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल खेलने का दावेदार बना दिया।

ग्लेन मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ रन चेज करते हुए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। मैक्सवेल इस पारी को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे पहले दोहरा शतक मारने वाले भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी ग्लेन मैक्सवेल के दोहरे शतक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मैक्सवेल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अकेले दम पर टीम को जिताया है। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि अफगानिस्तान पहले 70 ओवर अच्छा खेली, लेकिन इसके बाद मैक्सवेल ने उन्हें संभलने का मौका नहीं दिया।

सचिन तेंदुलकर ने ग्लेन मैक्सवेल की नाबाद 201 रनों की पारी को लेकर एक्स पर पोस्ट में लिखा कि इब्राहिम जादरान की शानदार शतकीय पारी ने अफगानिस्तान को बहुत अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद दूसरे हाफ में भी उन्होंने अच्छी शुरुआत की। 70 ओवर तक अच्छा खेल दिखाया, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल के अंतिम 25 ओवर में उनकी किस्मत बदलने के लिए काफी थे। मैक्स प्रेशर से मैक्स परफॉर्मेंस तक... ये मेरे जीवन में अब तक देखी गई सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी है।

22वें ओवर में मुजीब उर रहमान ने टपकाया मैक्सवेल का कैच

गौरतलब है कि अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 291 रन बनाए। इसमें इब्राहिम जादरान की 143 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से खेली गई 129 रन की पारी बेहद अहम रही। इसके बाद 18.3 ओवर में ही अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के महज 91 रन के स्कोर पर 7 विकेट गिरा दिए। 22वें ओवर में मुजीब उर रहमान ने ग्लेन मैक्सवेल (33) का कैच छोड़ दिया था। इसके बाद मैक्सवेल ने अफगानी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी।

मैक्सवेल ने दिलाया सेमीफाइन का टिकट

मैक्सवेल ने महज 128 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौके और 10 छक्कों की सहायता से नाबाद 201 रनों की पारी खेली, वहीं कप्तान पैट कमिंस 68 गेंद पर महज 12 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। मैक्सवेल ने सिक्स के साथ अपना दोहरा शतक पूरा किया और ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से जिताने के साथ ही सेमीफाइनल में भी पहुंचा दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत