न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Andre Russell 500 T20 मैच खेलने वाले बने दुनिया के 5वें खिलाड़ी, जानें रोहित शर्मा किस नंबर पर मौजूद

टी20 क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ही पूर्व खिलाड़ी पोलार्ड के नाम पर दर्ज है जिन्होंने अब तक कुल 660 टी20 मैच खेले हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 13 Jun 2024 1:09:27

Andre Russell 500 T20 मैच खेलने वाले बने दुनिया के 5वें खिलाड़ी, जानें रोहित शर्मा किस नंबर पर मौजूद

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच त्रिनिडाड के मैदान पर मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 149 रनों का स्कोर बनाया है। इस मुकाबले में आंद्रे रसेल के नाम टी20 क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। इस फॉर्मेट के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार किए जाने वाले रसेल इस मैच में विंडीज टीम की पारी के दौरान सिर्फ 14 रन ही बनाने में कामयाब हो सके लेकिन वह मैदान पर जब खेलने उतरे तो वह एक खास क्लब का हिस्सा बन गए जिसमें अब तक सिर्फ इससे पहले 4 खिलाड़ी ही थे।

टी20 क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ही पूर्व खिलाड़ी पोलार्ड के नाम पर दर्ज है जिन्होंने अब तक कुल 660 टी20 मैच खेले हैं। वहीं इस लिस्ट में अब आंद्रे रसेल का नाम भी जुड़ गया है जो न्यूजीलैंड के खिलाफ जब बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे तो ये उनके टी20 करियर का 500वां मुकाबला था। इस लिस्ट में 4 वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जबकि एक नाम पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक का है जिन्होंने अब तक टी20 फॉर्मेट में कुल 542 मैच खेले हैं।

टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

कायरन पोलार्ड - 660 मैच

ड्वेन ब्रावो - 573 मैच

शोएब मलिक - 542 मैच

सुनील नारायण - 513 मैच

आंद्रे रसेल - 500 मैच

डेविड मिलर - 481 मैच

रवि बोपारा - 466 मैच

क्रिस गेल - 463 मैच

एलेक्स हिल्स - 454 मैच

रोहित शर्मा - 442 मैच

वेस्टइंडीज की पारी को रदरफोर्ड ने संभाला

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने एक समय 76 के स्कोर तक अपने 7 विकेट गंवा दिए थे, यहां से शेरफेन रदरफोर्ड ने विंडीज टीम की पारी को संभालते हुए 149 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। रदरफोर्ड के बल्ले से 39 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी देखने को मिली जिसमें उन्होंने 2 चौके लगाने के साथ 6 छक्के भी लगाए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल