न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीन छक्के लगाते ही अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लेंगे रोहित शर्मा, अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी कप्तान होंगे पीछे

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित तीन छक्के और लगा देते हैं, तो वह अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तान बन जाएंगे

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 01 Aug 2024 7:55:55

तीन छक्के लगाते ही अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लेंगे रोहित शर्मा, अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी कप्तान होंगे पीछे

रोहित शर्मा के बारे में एक बात मशहूर है कि उनसे बेहतरीन पुल शॉट कोई बल्लेबाज नहीं खेलता है। उन्होंने अब अपने खेल में पूरी तरह से बदलाव कर लिया है। वे क्रीज पर आते ही टीम को आक्रामक शुरुआत देते हैं, जिसके चलते बाद में आने वाले बल्लेबाजों को मुश्किल नहीं होती है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी उन्होंने इसी तरीके से कई बेहतरीन पारियों की सौगात टीम इंडिया को दी। वह कप्तान के तौर पर भी निखरकर सामने आए हैं। गेंदबाजी में शानदार बदलाव करते हैं और DRS लेने के महारथी हो चुके हैं। भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड नाम कर सकते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इयोन मोर्गन अभी सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तान हैं। उन्होंने 233 छक्के लगाए हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर भारत के कप्तान रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 231 छक्के जड़े हैं। अब अगर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित तीन छक्के और लगा देते हैं, तो वह अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तान बन जाएंगे। फिर वह दुनिया के सभी कप्तानों को पीछे करते हुए पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे।

रोहित शर्मा ने अभी तक भारत के लिए 123 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 231 छक्के लगाए हैं। रोहित ने कप्तान के तौर पर टेस्ट में 21 छक्के, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में 105-105 छक्के जड़े हैं।

रोहित शर्मा ने भारत के लिए वनडे में साल 2007 में डेब्यू किया था। लेकिन करियर के शुरुआती कुछ सालों में वह अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इसी वजह से उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2011 में भी जगह नहीं मिली थी। फिर तब के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी थी। बस यहीं से रोहित का करियर बदल गया और उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पिछले एक दशक में वह टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े हीरो साबित हुए हैं। उन्होंने भारत के लिए 262 वनडे मैचों में 10709 रन बनाए हैं, जिसमें 31 शतक शामिल हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तानों की लिस्ट:

इयोन मोर्गन- 233 छक्के

रोहित शर्मा- 231 छक्के

महेंद्र सिंह धोनी- 211 छक्के

रिकी पोंटिंग- 171 छक्के

ब्रेंडन मैकुलम- 170 छक्के

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल