न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो शतक लगाते ही इस खास मुकाम को हासिल करने में सफल होंगे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा क्रिकेट की दुनिया में इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। वह क्रीज पर आते ही विस्फोटक बैटिंग करते हुए तेज गति से रन बनाते हैं। इससे टीम के दूसरे बल्लेबाजों को भी तेज खेलने की प्ररेणा मिली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 23 Aug 2024 6:57:47

दो शतक लगाते ही इस खास मुकाम को हासिल करने में सफल होंगे रोहित शर्मा

टी20 से संन्यास ले चुके टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अभी भी टीम इंडिया की बल्लेबाजी के प्रमुख आधार हैं। वनडे और टेस्ट मैचों में कप्तानी के साथ-साथ वे ओपनर की जिम्मेदारी भी पिछले एक दशक से लगातार संभालते आ रहे हैं। उनका यह सिलसिला चैपियंस ट्रॉफी 2013 में तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू करवाया था। फिर जैसे उनकी किस्मत बदल गई और उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वह टीम इंडिया के सबसे बड़े बल्लेबाजों में शामिल हैं।

रोहित शर्मा क्रिकेट की दुनिया में इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। उनके पुल शॉट का कोई सानी हैं और वह आसानी से गेंद बाउंड्री के बाहर से भेज देते हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने खेलने का तरीका बिल्कुल बदल लिया है। वह क्रीज पर आते ही विस्फोटक बैटिंग करते हुए तेज गति से रन बनाते हैं। इससे टीम के दूसरे बल्लेबाजों को भी तेज खेलने की प्ररेणा मिली।

रोहित शर्मा ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 48 शतक लगाए हैं। अगर सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज में वह दो शतक लगा देते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 50 शतक पूरे कर लेंगे। वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 या उससे शतक जड़ने वाले कुल तीसरे बल्लेबाज बनेंगे। भारत के लिए सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं। उनके नाम 100 शतक दर्ज हैं। विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 80 शतक लगाए हैं।

सचिन तेंदुलकर- 100

विराट कोहली- 80

रोहित शर्मा- 48

राहुल द्रविड़-48

रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए 59 टेस्ट मैचों में 4137 रन, 265 वनडे मैचों में 10866 रन और 159 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4231 रन बनाए हैं। वह भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। भारत के लिए उनसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ने बनाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल