न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाक के साथ मुकाबले से पहले फिर चोटिल हुए रोहित शर्मा, टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय

बताया जा रहा है कि नेट प्रेक्टिस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा को बल्लेबाजी करते समय चोट लग गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 08 Jun 2024 3:45:59

पाक के साथ मुकाबले से पहले फिर चोटिल हुए रोहित शर्मा, टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय

भारतीय क्रिकेट टीम T20WC में कल पाकिस्तान के साथ मैदान पर उतरने की तैयारी कर रही है। इन्हीं तैयारियों के बीच हुए एक घटनाक्रम ने टीम इंडिया को चिंता में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि नेट प्रेक्टिस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा को बल्लेबाजी करते समय चोट लग गई है। गौरतलब है कि रोहित शर्मा को इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करते समय कंधे में चोट लग गई थी, जिसके चलते उन्हें अपना अर्द्धशतक पूरा करने के बाद बीच मैच में मैदान छोड़ना पड़ा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार 7 जून को नेट्स पर अभ्यास करते हुए रोहित शर्मा को बाएं हाथ में चोट लगी, जिसके बाद वो दर्द से कराहते नजर आए।

भारत को 9 जून को T20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान की चुनौती का सामना करना है। न्यूयॉर्क में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ाने का काम जरूर किया। लेकिन, राहत देने वाली बात ये दिखी कि वो फिर से बल्लेबाजी करते नजर आए। दरअसल, बाएं हाथ में चोट लगने के बाद जब वो दर्द में दिखे तो टीम के फीजियो दौड़ते हुए उनके पास पहुंचे। फीजियो के ट्रीटमेंट देने के बाद रोहित दोबारा से नेट्स पर बल्लेबाजी करते दिखे।

मीडिया समाचारों के अनुसार रोहित शर्मा थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट नुवान की गेंद पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान एक गेंद पिच से उछाल लेकर बाएं हाथ के उनके दस्ताने पर जा लगी, जिसके बाद उन्हें काफी दर्द हुआ। हालांकि, फीजियो के देखने के बाद लगा कि सब ठीक है। अब रोहित शर्मा ने फिर से बल्लेबाजी तो शुरू की लेकिन इस बार उन्होंने अपना छोर बदल लिया। मतलब वो दूसरे छोर से चोट के बाद बैटिंग करते दिखे। कुछ देर और नेट्स पर बैटिंग करने के बाद रोहित शर्मा वहां से चले गए।

रोहित शर्मा को इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ मैच में कंधे पर चोट लगी थी, जिसके बाद वहां भी उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। नेट्स पर बल्लेबाजी करने में मुश्किल सिर्फ रोहित शर्मा को ही नहीं हुई बल्कि विराट कोहली ने भी परेशानी महसूस की। समाचारों के मुताबिक अपने दो स्टार बल्लेबाजों को प्रैक्टिस के दौरान परेशानी में फंसा देख BCCI ने इस मामले में संज्ञान लिया है। बताया जा रहा है कि उसने आधिकारिक तौर पर तो नहीं लेकिन निजी तौर पर इस मामले की शिकायत आईसीसी से की है। BCCI ने ऐसा कर प्रैक्टिस एरिया की पिच की ओर ICC का ध्यान दिलाने का प्रयास किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल