Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रोहित इस मुकाम तक पहुंचने वाले 8वें भारतीय, एंडरसन ने बल्लेबाजी में बनाया यह अनूठा रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचो की सीरीज का चौथा टेस्ट लंदन के द ओवल में खेला जा रहा है। भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने खास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Sep 2021 12:27:51

रोहित इस मुकाम तक पहुंचने वाले 8वें भारतीय, एंडरसन ने बल्लेबाजी में बनाया यह अनूठा रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचो की सीरीज का चौथा टेस्ट लंदन के द ओवल में खेला जा रहा है। भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने खास उपलब्धि हासिल की। वे तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में मिलाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए। ऐसा करने वाले वे भारत के आठवें खिलाड़ी बने।

सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद अजहरुद्दीन उनसे आगे हैं। सबसे तेज गति से 15 रन पूरे करने के मामले में कोहली नं.1 पोजिशन पर हैं। कोहली ने इसके लिए 333 पारियां ली थीं। सचिन (356) दूसरे, द्रविड़ (368) तीसरे, सहवाग (371) चौथे, रोहित (396) पांचवें, गांगुली (400) छठे, अजहरुद्दीन (434) सातवें और धोनी (452) आठवें स्थान पर हैं।


बर्न्स ने स्लिप में टपकाया रोहित का कैच

भारत-इंग्लैंड का चौथा टेस्ट फिलहाल दिलचस्प मोड़ पर है। भारत के पहली पारी में 191 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 290 रन पर सिमटी। इंग्लैंड को 99 रन की बढ़त मिली। जवाब में भारत ने दूसरे दिन शुक्रवार को खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। भारत अब भी 56 रन पीछे है और उसे बढ़त दिलाने का दारोमदार काफी हद तक ओपनिंग जोड़ी पर है।

हालांकि रोहित भाग्यशाली रहे कि वे नाबाद हैं। दरअसल भारत की दूसरी पारी शुरू हुई तो रोहित तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट होने से बाल-बाल बच गए। रोहित ने यहां गेंद को सीधे बल्ले से खेलना चाहा, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में खड़े रोरी बर्न्स की तरफ चली गई। बर्न्स ने कैच छोड़ रोहित को जीवनदान दे दिया। बर्न्स की यह गलती इंग्लैंड को काफी भारी पड़ सकती है।


rohit sharma,james anderson,india,england,india vs england,fourth test,joe burns,rohit 15000 runs,kohli,sports news in hindi एंडरसन टेस्ट में 100वीं बार नाबाद लौटे, बनाया यह रिकॉर्ड भी

जेम्स एंडरसन को दुनिया उनकी तूफानी और स्विंग गेंदबाजी के लिए जानती है, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने बल्लेबाजी में एक खास कारनामा किया। इंग्लैंड का आखिरी विकेट क्रिस वोक्स के रूप में गिरा, जो 50 रन पर आउट हुए। एंडरसन एक रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह एंडरसन ने नाबाद रहने के मामले में खास 'सेंचुरी' मार दी। एंडरसन के नाम टेस्ट में 100 बार नाबाद पैवेलियन लौटने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

इस लिस्ट में उनके आस-पास कोई अन्य खिलाड़ी मौजूद नहीं है। वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श 61 बार अविजित रहने के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में अन्य क्रिकेटर्स में मुथैया मुरलीधरन, बॉब विलिस, क्रिस मार्टिन, ग्लेन मैक्ग्रा और शिवनारायण चंद्रपॉल का नाम शामिल है। इसके अलावा एंडरसन ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे घर में सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने के मामले में सचिन तेंदुलकर (94) से आगे निकल गए। तीसरे नंबर पर पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने 92 टेस्ट ऑस्ट्रेलिया में खेले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology