न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI की कमान फिर संभाल सकते हैं रोहित शर्मा, इस खिलाड़ी ने किया दावा

मुंबई को अब अगला मैच 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेलना है। ऐसे में फ्रेंचाइजी के पास लंबा ब्रेक है और इसी दौरान वो बड़ा फैसला ले सकते हैं। फ्रेंचाइजी दोबारा रोहित को कप्तानी सौंप सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 02 Apr 2024 7:14:37

MI की कमान फिर संभाल सकते हैं रोहित शर्मा, इस खिलाड़ी ने किया दावा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) टीम के लिए अब तक कुछ भी ठीक नहीं रहा है। फ्रेंचाइजी ने इस सीजन में 5 बार खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा को हटाकर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया, मगर मुंबई के फैन्स को यह रास नहीं आया और वो लगातार पंड्या को ट्रोल कर रहे हैं।

इसी बीच मुंबई ने भी अपने शुरुआती तीनों मैच गंवा दिए हैं। टीम जीत का खाता नहीं खोल सकी है। इसी को लेकर एक शो में बात करते हुए भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया है।

तिवारी ने कहा कि मुंबई को अब अगला मैच 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेलना है। ऐसे में फ्रेंचाइजी के पास लंबा ब्रेक है और इसी दौरान वो बड़ा फैसला ले सकते हैं। फ्रेंचाइजी दोबारा रोहित को कप्तानी सौंप सकती है।

जब मनोज तिवारी क्रिकबज के एक शो पर यह बात कह रहे थे, तब उनके साथ मौजूद दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी थे, जो उनकी बात सुनकर चौंक गए। सहवाग ने कहा कि हां ये हो सकता है, लेकिन तिवारी ने यह बात जल्दी कह दी है। कम से कम 7 मैच होने चाहिए, उसके बाद यह बात कर सकते हैं।

मनोज तिवारी ने कहा, 'मेरे ख्याल से हार्दिक पंड्या दबाव में हैं शायद इसलिए हार्दिक पंड्या ने मुंबई के लिए राजस्थान के सामने गेंदबाजी नहीं की, जबकि इससे पहले मैचों में वह करते आए और जब शुरुआत में गेंद स्विंग हो रही थी उस समय उन्हें गेंदबाजी करनी चाहिए थी लेकिन दबाव के चलते उन्होंने नहीं की।'

उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा एहसास हो रहा है कि ये ब्रेक (रविवार तक) के दौरान मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी बड़ा फैसला करते हुए रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बना सकती है, क्योंकि जितना भी मैं फ्रेंचाइजी क्रिकेट या फिर उनके मालिकों को मैं समझता हूं तो उन्हें फैसला लेने में हिचकिचाहट नहीं होती है।'

तिवारी ने कहा, 'मुंबई की टीम अभी तक एक भी अंक हासिल नहीं कर सकी है और हार्दिक ने बहुत ही साधाराण कप्तानी की है। वह अपने गेंदबाजों का सही से इस्तेमाल नहीं कर सके हैं। हैदराबाद के सामने जब काफी रन पड़ रहे थे, तब उन्होंने गेंदबाजी जारी रखी। इसके अलावा टीम के बेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 13वें ओवर में लाए तो हार्दिक कुछ ख़ास नहीं कर सके हैं। इसलिए ये एक बड़ा कॉल लिया जा सकता है और माहौल भी सही नजर नहीं आ रहा है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत