न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICC की ताजा रैंकिंग में रोहित शर्मा को हुआ फायदा, गिल का जलवा बरकरार, विराट कोहली को हुआ नुकसान

बुधवार को जारी की गई रैंकिंग में हिटमैन दो स्थानों की छलांग लगाकर दूसरे पायदान पर पहुंच गए। वहीं, भारतीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल 784 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 12 Mar 2025 3:22:44

ICC की ताजा रैंकिंग में रोहित शर्मा को हुआ फायदा, गिल का जलवा बरकरार, विराट कोहली को हुआ नुकसान

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत के नाम रहा। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ते हुए टीम इंडिया को चैंपियन बनाया। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में शानदार प्रदर्शन का अब भारतीय कप्तान को बड़ा इनाम मिला है। ICC की ताजा रैंकिंग में रोहित शर्मा को जबरदस्त फायदा हुआ है।

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर गरजा था। उन्होंने 76 रनों की दमदार पारी खेलकर जीत की नींव रखी थी। अब उन्हें इस प्रदर्शन का आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में फायदा हुआ है। बुधवार को जारी की गई रैंकिंग में हिटमैन दो स्थानों की छलांग लगाकर दूसरे पायदान पर पहुंच गए। वहीं, भारतीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल 784 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। उनकी बादशाहत में कोई कमी नहीं आई है जबकि किंग कोहली को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह पांचवें पायदान पर खिसक गए।

शुभमन गिल की बादशाहत बरकरार

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल शीर्ष पर कब्जा जमाए हुए हैं। उनकी रेटिंग 784 है। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम नंबर दो पर जमे हुए हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को एक स्थान का फायदा हुआ है। वे अब 721 रेटिंग प्वाइंट के साथ छठे स्थान पर चले गए हैं। आयरलैंड के हैरी टैक्टर एक पायदान नीचे गिरकर नंबर 7 पर चले गए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर 8वें स्थान पर बरकरार हैं। श्रीलंका के चरिथ असलंका 694 की रेटिंग के साथ नंबर 9 पर बने हुए हैं। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 676 रेटिंग प्वाइंट के साथ 10वें नंबर पर हैं।

टॉप-10 में 4 भारतीय बल्लेबाज

टॉप-10 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के 4 बल्लेबाज शामिल हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने 14 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है। रचिन अब 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि भारत के केएल राहुल एक स्थान नीचे गिर गए हैं और 16वें पायदान पर चले गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत