Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रोहन बोपन्ना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में रचा इतिहास, मैथ्यू एब्डेन के साथ जीता पुरुष डबल्स का खिताब

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में भारत की ओर भाग लेने वाले रोहन बोपन्ना ने भारत का नाम रोशन कर दिया है। दिग्गज भारतीय खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने अपने ऑस्ट्रेलियाई पार्टनर मैथ्यू एब्डेन के साथ मिलकर पुरुष डबल्स का खिताब जीत लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 27 Jan 2024 6:57:56

रोहन बोपन्ना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में रचा इतिहास, मैथ्यू एब्डेन के साथ जीता पुरुष डबल्स का खिताब

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में भारत की ओर भाग लेने वाले रोहन बोपन्ना ने भारत का नाम रोशन कर दिया है। दिग्गज भारतीय खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने अपने ऑस्ट्रेलियाई पार्टनर मैथ्यू एब्डेन के साथ मिलकर पुरुष डबल्स का खिताब जीत लिया है। 27 जनवरी शनिवार को मेलबर्न पार्क में खेले गए फाइनल मुकाबले में दूसरी सीड रोहन-एब्डेन की जोड़ी ने इटली के सिमोन बोलेली और आंद्रे वावसोरी को 7-6 (0), 7-5 से हराया।

2 घंटे चला था सेमीफाइनल

43 साल के रोहन बोपन्ना ने अपनी उम्र का असर इस टूर्नामेंट पर नहीं पड़ने दिया। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में भी अपने जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन के साथ मिलकर थॉमस माचाक और झांग झिंझेन की जोड़ी को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। गुरुवार को हुआ यह सेमीफाइनल मुकाबला करीब 2 घंटे तक चला। बोपन्ना और मैथ्यू की जोड़ी ने सेमीफाइनल मैच में 6-3, 3-6, 7-6 (10-7) से जीत दर्ज की। सुपर टाई ब्रेकर्स में बोपन्ना ने अपने अनुभव का प्रयोग किया और शानदार अंदाज में फाइनल का टिकट कटाया।

बोपन्ना ने इस खिलाड़ी का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

43 साल के रोहन बोपन्ना ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। पिछला रिकॉर्ड नीदरलैंड्स जीन-जूलियन रोजर के नाम था, जिन्होंने 40 साल और नौ महीने की उम्र में मार्सेलो अरेवोला के साथ मिलकर 2022 के फ्रेंच ओपन में पुरुष युगल खिताब जीता था।

फाइनल मैच में इतालवी खिलाड़ियों ने बोपन्ना-एब्डेन को कड़ी टक्कर दी। पहला सेट टाई-ब्रेकर तक खिंचा। टाईब्रेकर में बोपन्न-एब्डेन ने मिलकर एक भी गेम नहीं गंवाया और पहला सेट जीता लिया। दूसरा सेट भी रोचक रहा, हालांकि उस सेट के 11वें गेम में इतालवी खिलाड़ियों की सर्विस ब्रेक हो गई, जिसने बोपन्ना-एब्डेन के पक्ष में मैच को झुका दिया। फाइनल मैच 1 घंटा और 39 मिनट तक चला।

रोहन बोपन्ना का ये पहला ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब है। इससे पहले मेन्स डब्ल्स में बोपन्ना का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2010 और 2023 में रहा था, तब उन्होंने यूएस ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी। इसके अलावा बोपन्ना फ्रेंच ओपन (2022) और विम्बलडन (2013, 2015, 2023) में सेमीफाइनल तक का सफर तय कर चुके हैं।
फ्रेंच ओपन जीत चुके हैं रोहन

रोहन बोपन्ना मिक्स्ड डब्लस के तहत 2017 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीत चुके हैं। तब बोपन्ना ने गैब्रिएला डाब्रोव्स्की के साथ मिलकर अन्ना-लेना ग्रोनफेल्ड और रॉबर्ट फराह को 2-6, 6-2, [12-10] से हराया था। बोपन्ना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंत तक नंबर 1 स्थान पक्का कर लिया है। वहीं, बोपन्ना के सबसे सफल पार्टनर्स में से एक मैथ्यू एब्डेन का मेन्स डब्ल्स रैंकिंग में नंबर 2 स्थान पर पहुंचना तय हो गया है। मैथ्यू एब्डेन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology