न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL इतिहास के चौथे सबसे युवा कप्तान बने रियान पराग, पहली पायदार पर हैं किंग कोहली

राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी युवा बल्लेबाज रियान पराग संभाल रहे हैं। दाएं हाथ के 23 वर्षीय इस बल्लेबाज ने टॉस के लिए मैदान पर आते ही आईपीएल इतिहास की एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 23 Mar 2025 4:56:32

IPL इतिहास के चौथे सबसे युवा कप्तान बने रियान पराग, पहली पायदार पर हैं किंग कोहली

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद में आईपीएल 2025 का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी युवा बल्लेबाज रियान पराग संभाल रहे हैं। दाएं हाथ के 23 वर्षीय इस बल्लेबाज ने टॉस के लिए मैदान पर आते ही आईपीएल इतिहास की एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ा है।

राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान संजू सैमसन अपनी उंगली की चोट से पूरी तरह से नहीं उबरे हैं। इस कारण अपने शुरुआती 3 मैचों के लिए आरआर ने रियान पराग को कप्तानी सौंपी है। रियान ने आज एसआरएच के खिलाफ अपना आईपीएल कप्तानी डेब्यू किया और पहले ही मैच में उन्होंने इतिहास बना दिया। रियान की उम्र अभी 23 साल और 133 दिन है और वह आईपीएल में कप्तानी करने वाले चौथे सबसे युवा कप्तान बन गए हैं।

रियान पराग ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ा। श्रेयस ने 23 साल 142 दिन की उम्र में अपना कप्तानी डेब्यू किया था। विराट कोहली के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड दर्ज है। विराट ने 22 साल 187 दिन की उम्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु (RCB) की कप्तानी संभाली थी। विराट आईपीएल इतिहास के सबसे युवा कप्तान हैं।

IPL में कप्तानी करने वाले सबसे युवा कप्तान

1. विराट कोहली (आरसीबी) - 22 साल 187 दिन

2. स्टीव स्मिथ (पुणे वॉरियर्स) - 22 साल 344 दिन

3. सुरेश रैना (सीएसके) - 23 साल 112 दिन

4. रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स) - 23 साल 133 दिन

5. श्रेयस अय्यर (दिल्ली डेयरडेविल्स) - 23 साल 142 दिन

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स

SRH और RR के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2025 के दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं, पावर हिटर्स से सजी हुई सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत