Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋषभ पंत ने तीसरी बार दोहराई गलती, लग सकता है एक मैच का बैन और जुर्माना

इस मैच कप्तान ऋषभ पंत ने एक बार फिर से वही गलती कर दी जो वह दो बार पहले कर चुके हैं। पंत पर एक बार फिर स्लो ओवर रेट की पेनल्टी लगी है। जिसके चलते राजस्थान के खिलाफ आखिरी ओवर में उन्हें पांच फील्डर 30 यार्ड के सर्कल के अंदर रखने पड़े थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 08 May 2024 10:50:55

ऋषभ पंत ने तीसरी बार दोहराई गलती, लग सकता है एक मैच का बैन और जुर्माना

IPL का 56वां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था। दिल्ली के ओर से दिए गए 221 रन के लक्ष्य को पूरा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स यह मैच 20 रन से हार गई। कप्तान संजू सैमसन की ताबड़तोड 86 रन की पारी भी उन्हें लक्ष्य को पूरा करने में मदद नहीं कर पाई।

दिल्ली ने इस मैच को जीतने के साथ प्लेऑफ की रेस को रोमांचक बना दिया है। लेकिन इस मैच कप्तान ऋषभ पंत ने एक बार फिर से वही गलती कर दी जो वह दो बार पहले कर चुके हैं। पंत पर एक बार फिर स्लो ओवर रेट की पेनल्टी लगी है। जिसके चलते राजस्थान के खिलाफ आखिरी ओवर में उन्हें पांच फील्डर 30 यार्ड के सर्कल के अंदर रखने पड़े थे। पंत ने यह गलती तीसरी बार दोहराई है ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) उन पर 30 लाख रुपए का जुर्माने लगा सकता है। इतना ही नहीं पंत के अलावा टीम के बाकी खिलाड़ियों पर 12-12 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 50% का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही कप्तान को एक मैच का बैन भी झेलना पड़ सकता है।

ऋषभ पंत इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनपर इस सीजन दो बार जुर्माना लग चुका है। उन पर पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ स्लो ओवर रेट की वजह से 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था। उसके अगले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ भी उन्होंने गलती दोहराई और फिर उन पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया था।



आईपीएल के नियम के मुताबिक अगर कोई टीम पहली बार ये गलती करती है, तो उसके ऊपर 12 लाख का जुर्माना लगाया जाता है। वहीं दूसरी बार ये गलती दोहराने पर 24 लाख का जुर्माना लगा दिया जाता है। अगर टीम तीसरी बार यह गलती करती है तो कप्तान पर 30 लाख रुपए के जुर्माने के साथ एक मैच का बैन और टीम के बाकी खिलाड़ियों पर 12-12 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 50% का जुर्माना लगाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology