न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अकरम इसलिए नहीं बने कोच, इंग्लैंड एशेज के लिए तैयार! हरमनप्रीत ने T20 सीरीज के लिए कहा...

पाकिस्तान क्रिकेट हमेशा से विवादों में रहा है। राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के बीच मनमुटाव देखने को मिलता है। इसके साथ जुड़ने पर कई तरह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Oct 2021 10:58:11

अकरम इसलिए नहीं बने कोच, इंग्लैंड एशेज के लिए तैयार! हरमनप्रीत ने T20 सीरीज के लिए कहा...

पाकिस्तान क्रिकेट हमेशा से विवादों में रहा है। राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के बीच मनमुटाव देखने को मिलता है। इसके साथ जुड़ने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हमेशा आलोचना के लिए तैयार रहो। आरोपों की बौछार होती रहती है। ऐसे में कोई भी सेवाएं देने के लिए आसानी से तैयार नहीं होता। अब बाएं हाथ के महान तेज गेंदबाज व पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने भी अपने दिल की बात की है। अकरम बोले कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम के कोच का पद कभी स्थायी तौर पर स्वीकार नहीं किया क्योंकि टीम के नाकाम रहने पर सोशल मीडिया पर कोच का जिस तरह अपमान किया जाता है, वे बर्दाश्त नहीं कर सकते।

अकरम ने क्रिकेट पाकिस्तान डॉट कॉम डॉट पीके यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं किसी की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैं कोई मूर्ख नहीं हूं कि मुझे नजर नहीं आता कि टीम के खराब खेलने पर लोग कैसे कोच और सीनियर खिलाड़ियों के साथ बदसलूकी करते हैं। मेरे अंदर उतना धैर्य नहीं है। क्रिकेटप्रेमियों का जुनून समझ में आता है लेकिन सोशल मीडिया पर इस्तेमाल होने वाली खराब भाषा और अपमान समझ से परे है। कभी आपने देखा है कि रवि शास्त्री के साथ ऐसा बर्ताव हुआ हो। ऐसा नहीं है कि मैं खिलाड़ियों से पूरी तरह कटा हुआ हूं। वे मुझे सलाह के लिए फोन करते हैं और मुझे पाकिस्तान क्रिकेट के लिए योगदान देकर अच्छा लगता है।

wasim akram,ashes series,harmanpreet kaur,pakistan,england,australia,sports news in hindi

दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगी पांच मैच की एशेज सीरीज

पिछले काफी समय से ऑस्ट्रेलिया में होने वाली आगामी एशेज सीरीज पर काले बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि अब एक शीर्ष दैनिक डेली टेलीग्राफ ने कहा है कि इंग्लैंड टीम एशेज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने को राजी हो गई है। इससे वहां कड़े कोरोना प्रोटोकॉल के बीच उनकी भागीदारी को लेकर लग रही अटकलों पर भी विराम लग गया है। पांच टेस्ट की सीरीज 8 दिसंबर से 18 जनवरी तक चलेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक दोनों टीमों के खिलाड़ियों के प्रतिनिधियों, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और ऑस्ट्रेलियाई सरकार के बीच बातचीत सकारात्मक रही। अंग्रेज खिलाड़ियों ने कड़े कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर चिंता जताई। जो रूट की अगुवाई में इंग्लैंड के कई खिलाड़ी खेलने की हामी भर चुके हैं। विकेटकीपर जोस बटलर अकेले खिलाड़ी होंगे जो ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे। बेन स्टोक्स ने ब्रेक लिया हुआ है जबकि जोफ्रा आर्चर चोटिल हैं।

wasim akram,ashes series,harmanpreet kaur,pakistan,england,australia,sports news in hindi

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहला मैच खेलेंगी हरमनप्रीत कौर

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय महिला टीम अब तीन मैच की टी20 सीरीज खेलने को तैयार है। पहला मैच गुरुवार को होगा। वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीती थी, जबकि एकमात्र टेस्ट बारिश की बाधा के कारण ड्रॉ रहा। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर दौरे पर पहला मैच खेलेंगी। उनके अंगूठे में चोट थी। हरमनप्रीत ने कहा कि हमें हर हालत में सीरीज में जीत हासिल करनी होगी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैं वनडे और टेस्ट में नहीं खेल पाई लेकिन अगर इनके बीच और समय होता तो मैं चोट से उबरकर खेल सकती थी, लेकिन अब यह बीती बात है। अब हम मैदान पर जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ करके हर हालत में सीरीज जीतना चाहते हैं। ये तीन मैच हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस सीरीज से पहले हम करीब एक साल के बाद दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड से खेले थे लेकिन मैं कह सकती हूं कि हम अब अच्छी फॉर्म में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत