न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोहित ने बताया भारत-इंग्लैंड सीरीज का विजेता, थर्ड अंपायर पर फिर सवाल, राहुल को लीडर नहीं मानते ये

भारत और इंग्लैंड के बीच 10 सितंबर से मैनचेस्टर में प्रस्तावित सीरीज का 5वां और अंतिम टेस्ट कोरोनावायरस के कारण रद्द करना पड़ा था। सीरीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Oct 2021 8:53:01

रोहित ने बताया भारत-इंग्लैंड सीरीज का विजेता, थर्ड अंपायर पर फिर सवाल, राहुल को लीडर नहीं मानते ये

भारत और इंग्लैंड के बीच 10 सितंबर से मैनचेस्टर में प्रस्तावित सीरीज का 5वां और अंतिम टेस्ट कोरोनावायरस के कारण रद्द करना पड़ा था। सीरीज के आधिकारिक नतीजे को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। नतीजे को लेकर लंबी बहस चली। इंग्लैंड ने दावा किया था कि भारतीय टीम टेस्ट खेलने से पीछे हटी इसलिए इस मैच की विजेता मेजबान टीम होगी। इस पर काफी विवाद ‌‌भी हुआ और ‌फिर यह तय हुआ कि आईसीसी, बीसीसीआई और ईसीबी मिलकर इसका अंतिम निर्णय लेंगे।

आज भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मेरी नजर में भारतीय टीम ही इस टेस्ट सीरीज की असल विजेता है। मुझे नहीं पता कि फाइनल टेस्ट का क्या होगा। क्या हम सिर्फ 5वा टेस्ट खेलेंगे या सीरीज का फैसला 4 टेस्ट के आधार पर ही हो जाएगा ये भी बात अभी साफ नहीं हैं लेकिन मेरे हिसाब से टीम इंडिया इस सीरीज को 2-1 से जीत चुकी है। उल्लेखनीय है कि नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। उसके बाद भारत ने दूसरा और चौथा तथा इंग्लैंड ने तीसरा टेस्ट अपने नाम किया था।

rohit sharma,third umpire,lokesh rahul,ipl-14,indian premier league,devdutt paddikal,sports news in hindi

आरसीबी-पंजाब मैच में देवदत्त को दिया गया नॉट आउट तो...

आईपीएल में रविवार को शारजाह में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मैच खेला गया। इसमें पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल को डीआरएस कॉल पर मैदानी अंपायर अनंत पद्मनाभन के साथ बहस करते देखा गया। राहुल बेंगलोर के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के खिलाफ लिए गए रिव्यू को तीसरे अंपायर द्वारा ठुकराए जाने के बाद नाराज हो गए। यह घटना पारी के आठवें ओवर में हुई, जब देवदत्त ने लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की एक गुगली को रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। गेंद विकेटकीपर राहुल के दस्तानों में चली गई।

राहुल और बिश्नोई विकेट का जश्न मनाने लगे तो अंपायर ने नॉट आउट करार दिया। इस पर पंजाब ने डीआरएस लिया, लेकिन टीवी अंपायर अल्ट्रा-एज से आश्वस्त नहीं थे, जिसमें पडिक्कल के दस्ताने के नीचे गेंद को घुमाने पर थोड़ा स्पाइक दिखाया गया था। पडिक्कल लकी रहे और बच गए। इस बीच न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टाइरिस ने ट्विटर पर लिखा, तीसरे अंपायर को तुरंत बर्खास्त करो, क्या मजाक है! उल्लेखनीय है कि हाल ही में कोलकाता के राहुल त्रिपाठी ने लोकेश राहुल का एक शानदार कैच लपका था, जिसे थर्ड अंपायर ने अमान्य करार दिया था। इसके बाद वीरेंद्र सहवाग ने अंपायरिंग की आलोचना की थी।

rohit sharma,third umpire,lokesh rahul,ipl-14,indian premier league,devdutt paddikal,sports news in hindi

अजय जडेजा ने कहा, धोनी की जैसे शांत हैं राहुल लेकिन...

लोकेश राहुल की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स का एक बार फिर से आईपीएल के प्लेऑफ तक पहुंचना नामुमकिन सा लग रहा है। उसके 13 मैच में पांच जीत से 10 अंक ही हैं। पंजाब ने राहुल के नेतृत्व में 25 में से 14 मैच में जीत हासिल की है। टीम पिछले दो सीजन में छठे स्थान पर रही। पूर्व ऑलराउंडर अजय जडेजा का कहना है कि राहुल में लीडरशीप की गुणवत्ता की कमी है। जडेजा ने क्रिकबज के साथ बातचीत में कहा कि अगर आप राहुल को देखें तो वे पिछले दो साल से टीम के कप्तान हैं। मुझे कभी नहीं लगा कि वे एक लीडर हैं।

टीम कभी भी अच्छे या बुरे फेज से गुजरी हो हमने उनकी तरफ नहीं देखा। पंजाब जो आज खेल रही है और जो बदलाव उसमे हुए हैं आपको क्या लगता है यह राहुल ने किया है। कोई भी भारतीय कप्तान अपनी फिलोसफी के आधार पर बनता है क्योंकि उसे लीडर होना चाहिए। मैंने ऐसा राहुल में नहीं देखा है क्योंकि वे काफी नरम होकर बोलते हैं और सभी चीजों में एडजस्ट करते हैं। राहुल, धोनी की तरह शांत रहते हैं लेकिन कप्तानी के दौरान उन्होंने ज्यादा जिम्मेदारी नहीं ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत