न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धोनी के खाते में जुड़ी एक और खास उपलब्धि, शास्त्री ने की ‘माही’ की तारीफ, सबा ने राजस्थान को बताया...

फैंस और साथी खिलाड़ियों के बीच माही के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी के नाम क्रिकेट में कई रिकॉर्ड हैं। शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Oct 2021 8:42:51

धोनी के खाते में जुड़ी एक और खास उपलब्धि, शास्त्री ने की ‘माही’ की तारीफ, सबा ने राजस्थान को बताया...

फैंस और साथी खिलाड़ियों के बीच माही के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी के नाम क्रिकेट में कई रिकॉर्ड हैं। शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी जब आईपीएल-14 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरे तो उनके खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई। धोनी आईपीएल में 200 मैच में कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी ने आईपीएल में चेन्नई के अलावा एक सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की भी कप्तानी की थी।

वे आईपीएल में सबसे ज्यादा मुकाबलों में कप्तानी करने वाले क्रिकेटर हैं और उनके आस-पास कोई नहीं फटकता। दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली (136) और तीसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर (129) हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 2010, 2011 और 2018 में ट्रॉफी जीती है। इसके अलावा टीम पांच बार रनरअप रही। धोनी ने इस मैच से पहले बतौर कप्तान 199 में से 119 जीते, 79 हारे। एक मैच बेनतीजा रहा।

ms dhoni,ravi shastri,saba karim,ipl-14,indian premier league,rajasthan royals,sports news in hindi

व्हाइट बॉल क्रिकेट से सबसे महान कप्तान हैं धोनी : शास्त्री

टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने धोनी को व्हाइट बॉल के क्रिकेट में अब तक का सबसे महान कप्तान बताया है। शास्त्री का मानना है कि धोनी ने लगभग वह सब कुछ हासिल कर लिया है जो एक कप्तान हासिल कर सकता है। धोनी ने भारत को टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप तथा चैंपियंस ट्रॉफी जितवाई हैं। धोनी टी20 विश्व कप में बतौर मेंटर भारतीय टीम के साथ होंगे। शास्त्री ने फैनकोड को दिए इंटरव्यू में कहा कि धोनी व्हाइट बॉल के अब तक के सबसे महान कप्तान हैं।

आईसीसी टूर्नामेंट में उनका रिकॉर्ड देखिए। उन्होंने क्या नहीं जीता? आईपीएल, चैंपियंस लीग, सभी आईसीसी टूर्नामेंट, दो विश्व कप। व्हाइट बॉल वाले क्रिकेट की बात करें तो उनके करीब कोई नहीं है। वे सबसे महान हैं। किंग कांग, आप उन्हें उसी अंदाज में बुला सकते हैं। जब आप धोनी को एक टीम की कप्तानी करते देखते हैं और आप चेन्नई को देखते हैं, तो यह आश्वासन रहेगा कि चीजे नियंत्रण में हैं। दूसरी तरफ छक्के या चौके लग रहे हों लेकिन आप अभी भी महसूस करते हैं कि यह संयम और नियंत्रण है।

ms dhoni,ravi shastri,saba karim,ipl-14,indian premier league,rajasthan royals,sports news in hindi

‘मुझे लगता है कि राजस्थान रॉयल्स एक थकी हुई टीम है’

राजस्थान रॉयल्स को शनिवार को चेन्नई के खिलाफ मुकाबले से पहले इस सीजन 11 में से 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। उसकी प्लेऑफ में क्वालिफाई करने की संभावना काफी कम रह गई है। फ्रेंचाइजी के इस शर्मनाक प्रदर्शन से पूर्व भारतीय विकेटकीपर सबा करीम भी निराश हैं। सबा ने इस फ्रेंचाइजी को ‘थकी हुई टीम’ बताया है। सबा ने क्रिकेट डॉट कॉम से कहा कि मुझे लगता है कि राजस्थान एक थकी हुई टीम है। उन्होंने हरसंभव कोशिश की है लेकिन किसी कारण से वे अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

उनकी एकादश में जो भी खेले हैं, वे अपनी क्षमता के हिसाब से नहीं खेले। राजस्थान के लिए बड़ी चिंता है, क्योंकि दूसरे चरण में क्रिस मौरिस बल्ले या गेंद से प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। लियाम लिविंगस्टोन शानदार प्रतिष्ठा के साथ आए लेकिन उन्होंने बोर्ड पर रन नहीं बनाए हैं। पिछले गेम में एविन लुईस के वापस आने से उन्हें कुछ समर्थन मिला था, लेकिन वो काफी नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत