न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विजय माल्या नहीं, जानिए कौन है RCB टीम का असली मालिक?

RCB के 18 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद मिली आईपीएल ट्रॉफी की जीत में टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम के मालिक महेंद्र कुमार शर्मा और यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड का भी बड़ा योगदान है। विजय माल्या के दौर के बाद इस कंपनी ने टीम का नेतृत्व संभाला और अब यह टीम आईपीएल की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी बन चुकी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 2:08:34

विजय माल्या नहीं, जानिए कौन है RCB टीम का असली मालिक?

आईपीएल शुरू होने के 18 साल बाद विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम का ट्रॉफी जीतने का सपना आखिरकार पूरा हो गया। मंगलवार, 3 जून को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स (PBKS) को मात्र 6 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इस हार से पंजाब टीम की सह-मालकिन प्रीती जिंटा का दिल टूट गया। वहीं इस दौरान लोग आरसीबी टीम के मालिक को लेकर काफ़ी खोजबीन में लगे हुए थे। उनके दिमाग में विजय माल्या का नाम घूम रहा था, जो आईपीएल के शुरूआती सीजनों में टीम के मालिक थे। लेकिन अब वह इस टीम के मालिक नहीं हैं। तो सवाल उठता है कि वर्तमान में आरसीबी के मालिक कौन हैं? या किस कंपनी के पास इस फ्रेंचाइजी का अधिकार है? चलिए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

आईपीएल 2025 में कितनी टीमें हैं और उनके मालिक कौन?

आईपीएल 2025 में कुल 10 टीमें खेल रही हैं, और हर टीम के मालिक अपनी टीम का समर्थन करने स्टेडियम में मौजूद रहते हैं। अधिकतर टीमें और उनके मालिक जनता को पहले से ही ज्ञात हैं। लेकिन 99% लोगों को शायद यह नहीं पता होगा कि आईपीएल 2025 की विजेता टीम आरसीबी का मालिक कौन है, और इसके मालिकाना हक किस कंपनी के पास है।

कौन है RCB टीम का मालिक?

आरसीबी टीम का मालिकाना हक यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (United Spirits Limited) के पास है। यह एक भारतीय मदिरा और मादक पेय कंपनी है, जिसका मुख्यालय कर्नाटक के बैंगलोर में स्थित यूबी टॉवर में है। यूनाइटेड स्पिरिट्स अपने उत्पादों का निर्यात 37 से अधिक देशों में करती है।

क्या विजय माल्या हैं यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के मालिक?

नहीं, यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के मालिक विजय माल्या नहीं हैं। इस कंपनी के चेयरमैन महेंद्र कुमार शर्मा हैं, जो वर्तमान में आरसीबी के मालिक भी हैं। आरसीबी की कुल नेटवर्थ इसी कंपनी के खाते में आती है।

यूनाइटेड स्पिरिट्स की वित्तीय जानकारी के अनुसार, कंपनी की नेट इनकम लगभग 1,582 करोड़ रुपये है, जबकि कंपनी के टोटल एसेट्स की कीमत लगभग 13,248 करोड़ रुपये है।

IPL फाइनल में क्रुणाल पांड्या रहे RCB की जीत के हीरो

आईपीएल 2025 के फाइनल मैच में पंजाब किंग्स को जीत के लिए 191 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला था। हालांकि यह लक्ष्य मुश्किल नहीं माना जा रहा था क्योंकि इसी ग्राउंड पर पंजाब ने दो दिन पहले 204 रन का स्कोर बनाया था। फाइनल मैच में आरसीबी के गेंदबाज क्रुणाल पांड्या ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शुरुआती ओवरों में किफायती गेंदबाजी की और पंजाब के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया। उन्होंने 4 ओवर में केवल 17 रन दिए और 2 बड़े विकेट लिए, जिनमें प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिस शामिल थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?