न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025 में आज MI के सामने RCB: रोचक होगा दो पूर्व कप्तानों का टकराव, किसका पलड़ा भारी, कौन जीतेगा बाजी

आज मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच आईपीएल 2025 का 20वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मैच हो चुके हैं, जिनमें MI ने 19 और RCB ने 14 मैच जीते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 07 Apr 2025 2:53:24

IPL 2025 में आज MI के सामने RCB: रोचक होगा दो पूर्व कप्तानों का टकराव, किसका पलड़ा भारी, कौन जीतेगा बाजी

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल) के 20वें मुकाबले में आज सोमवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) आमने सामने होंगी। इस मुकाबले से पहले 33 बार यह दोनों टीमें आपस में टकरा चुकी हैं। इन 33 मुकाबलों में MI को 19 और RCB को 14 में जीत का सेहरा बांधले का मौका मिला है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। वानखेड़े में होने वाले इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी फैंस की नजर होगी। वानखेड़े में मुंबई इंडियंस का आरसीबी के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है। यहां पर जब भी आरसीबी से मुकाबला हुआ, मुंबई इंडियंस ने अधिकतर मौकों पर आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल की। हालांकि, इस बार एमआई के लिए यह चुनौती हो सकती है क्योंकि वह 4 मैच में तीन हार और एक जीत के साथ मैदान में उतरेगी।

वहीं, इस सीजन में नई ऊर्जा के साथ आरसीबी दिखाई दे रही है। आरसीबी 3 मैच में दो जीत और एक हार के साथ प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है। हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीम आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 33 बार आमने-सामने हुई हैं। मुंबई 19 बार और आरसीबी 14 बार मैच जीतने में सफल रही। वानखेड़े में दोनों टीमों के बीच कुल 12 मैच खेले गए। मुंबई 9 बार और आरसीबी तीन मैच जीतने में सफल हुई। हालांकि, बीते पांच मुकाबलों में आरसीबी की टीम एमआई पर भारी रही है। आरसीबी ने तीन बार एमआई को हराया है। वहीं, दो जीत एमआई के हाथ लगी।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए भी आरसीबी के सामने अग्निपरीक्षा होगी। क्योंकि, टीम प्वाइंट टेबल में 8वें स्थान पर है। वहीं, आरसीबी इस बार अपने नए कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आरसीबी ने टूर्नामेंट की शुरुआत में अपने दोनों मैच में जीत हासिल की। हालांकि, उसे तीसरे मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस को बहुत उम्मीद है कि वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम को एक ठोस शुरुआत देंगे। लेकिन, इस सीजन में उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं, जिसका असर टीम की पूरी बल्लेबाजी पर पड़ रहा है। रोहित चोट के कारण लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। आरसीबी के खिलाफ रोहित मैच खेलते हैं या नहीं, इस पर भी संशय बना हुआ है।

मुंबई इंडियंस के लिए राहत की बात यह है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़ गए हैं और खेलने के लिए उपलब्ध हैं। अगर रोहित शर्मा और बुमराह दोनों आरसीबी के सामने मुकाबला खेलते हैं, तो एमआई को मजबूती मिल सकती है।

वहीं, आरसीबी के फैंस मुंबई के सामने चाहेंगे कि वानखेड़े में एक बार फिर विराट कोहली का बल्ला चले। विराट इस सीजन में टीम को सलामी बल्लेबाज के तौर पर अच्छी शुरुआत देने में कामयाब हुए हैं। विराट के अलावा फिल साल्ट सलामी बल्लेबाज के तौर पर किक स्टार्ट दे सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में कप्तान रजत पाटीदार भी बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं। ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड नीचे आते हैं और कम गेंदों पर बड़ा स्कोर कर टीम को एक बड़े लक्ष्य तक पहुंचाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत