न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणजी ट्रॉफी: डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई को हरा किया बड़ा उलटफेर, अंक तालिका में पाया पहला स्थान

इस मैच में मुंबई की टीम खेल के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 290 रन बनाकर सिमट गई, जिससे जम्मू-कश्मीर की टीम को चौथी पारी में जीत हासिल करने के लिए 205 रनों का टारगेट मिला, जिसे उन्होंने 49 ओवर्स में चेज करने के साथ इस सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज की और 29 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान भी हासिल किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 25 Jan 2025 5:13:16

रणजी ट्रॉफी: डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई को हरा किया बड़ा उलटफेर, अंक तालिका में पाया पहला स्थान

रणजी ट्रॉफी 2024-25 में एक बड़ा उलटफेर 25 जनवरी को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई की टीम के साथ देखने को मिला जिसमें एलीट ग्रुप-ए में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में उन्हें 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मुंबई की टीम खेल के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 290 रन बनाकर सिमट गई, जिससे जम्मू-कश्मीर की टीम को चौथी पारी में जीत हासिल करने के लिए 205 रनों का टारगेट मिला, जिसे उन्होंने 49 ओवर्स में चेज करने के साथ इस सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज की और 29 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान भी हासिल किया।

इस मुकाबले को लेकर बात की जाए तो मुंबई के शरद पवार क्रिकेट अकेडमी बीकेसी में खेले गए इस मैच में शुरू से ही जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों और बल्लेबाजों का प्रदर्शन मुंबई की टीम के मुकाबले काफी बेहतर देखने को मिला। मुंबई की टीम इस मैच में अपनी पहली पारी में सिर्फ 120 रन बनाकर सिमट गई जिसमें शार्दुल ठाकुर के बल्ले से अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी। इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम अपनी पहली पारी में 206 रन बनाने के साथ अहम बढ़त भी हासिल करने में कामयाब रही।

मुंबई की तरफ से दूसरी पारी में भी उनके ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें शार्दुल ठाकुर के शतक के दम पर टीम 290 के स्कोर तक पहुंच सकी। जम्मू-कश्मीर को मिले 205 रनों के टारगेट में उनकी टीम से शुभम खजूरिया ने 45 रन, विवरांत शर्मा ने 38 जबकि आबिद मुश्ताक के नाबाद 32 रनों की बदौलत वह इस मैच को अपने नाम करने में कामयाब रहे।

जम्मू-कश्मीर के लिए इस मुकाबले में तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह का दोनों पारियों में कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने पहली पारी में जहां 4 विकेट अपने नाम किए तो वहीं दूसरी पारी में भी वह तीन विकेट लेने में कामयाब रहे। युद्धवीर सिंह को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया।

एलीट ग्रुप-ए में जहां अब जम्मू-कश्मीर की टीम इस जीत के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई है तो मुंबई की टीम 22 अंकों के साथ अब तीसरे स्थान पर है। जम्मू-कश्मीर की टीम को अब ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला बड़ौदा की टीम के खिलाफ 30 जनवरी से खेलना है तो वहीं मुंबई की भिड़ंत मेघालय की टीम से होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत