न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रांची T20 मैच : रोहित शर्मा ने बनाए कई रिकॉर्ड, गुप्टिल ने कोहली को पछाड़ा, हर्षल बने छठे भारतीय

भारत ने रांची में शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Nov 2021 12:47:00

रांची T20 मैच : रोहित शर्मा ने बनाए कई रिकॉर्ड, गुप्टिल ने कोहली को पछाड़ा, हर्षल बने छठे भारतीय

भारत ने रांची में शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारतीय कप्तान व ओपनर रोहित शर्मा ने 55 रन की पारी खेली। रोहित और लोकेश राहुल ने पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े। इसके साथ ही दोनों ने बतौर ओपनिंग पार्टनर 5वीं बार शतकीय साझेदारी की। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

रोहित बतौर खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल में 13 बार 100 से ज्यादा रन की साझेदारी निभा चुके हैं। वे ऐसा करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने लोकेश राहुल के साथ 5, शिखर धवन के साथ 4, विराट कोहली के साथ 3 और सुरेश रैना के साथ 1 बार यह कमाल किया। रोहित ने पारी में 5 छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 450 छक्के पूरे कर लिए। उनसे पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी ही इस आंकड़े तक पहुंचे हैं।

ranchi t20 match,india,newzealand,rohit sharma,martin guptill,harshal patel,sports news in hindi

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने गुप्टिल

रोहित विराट कोहली के टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। कोहली व रोहित 29-29 बार यह कारनामा कर चुके हैं। रोहित ने टी20 में सर्वाधिक 4 शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं। कोहली अब तक शतक नहीं लगा सके हैं। इस बीच न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को पछाड़ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उनके अब 107 पारियों में 3248 रन हो गए हैं। कोहली के 87 पारियों में 3227 रन हैं। जहां कोहली का औसत 52.04 है तो वहीं गुप्टिल का औसत 32.49 ही है। रोहित 109 पारियों में 3086 रन बना तीसरे स्थान पर हैं।

ranchi t20 match,india,newzealand,rohit sharma,martin guptill,harshal patel,sports news in hindi

हर्षल पटेल ने करीब 31 साल की उम्र में किया टी20 में डेब्यू

रांची में भारतीय टीम की ओर से चार दिन बाद 31 साल के होने जा रहे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने डेब्यू किया। हर्षल भारत की ओर से 30 साल से ज्यादा की उम्र में डेब्यू करने वाले छठे क्रिकेटर बन गए। यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ के नाम पर हैं जिन्होंने 38 साल 232 दिन की उम्र में पहला टी20 मैच खेला था। दूसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर (33 साल 221 दिन), तीसरे पर श्रीनाथ अरविंद (31 साल 177 दिन), चौथे पर मुरली कार्तिक (31 साल 39 दिन) व पांचवें पर स्टुअर्ट बिन्नी (31 साल 11 दिन) हैं। हर्षल किफायती गेंदबाजी कर दो विकेट झटक मैन ऑफ द मैच बने। हर्षल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेले थे। हर्षल ने आईपीएल-14 में सर्वाधिक 32 विकेट लेकर सबको चौंका दिया था। हर्षल ने आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने का चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावो के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत