न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रमीज राजा बने PCB अध्यक्ष, भारत से सीरीज के लिए बोले ऐसा, इन दो विदेशी दिग्गजों को बनाया कोच

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रमीज राजा को सोमवार को सर्वसम्मति से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Sep 2021 8:40:02

रमीज राजा बने PCB अध्यक्ष, भारत से सीरीज के लिए बोले ऐसा, इन दो विदेशी दिग्गजों को बनाया कोच

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रमीज राजा को सोमवार को सर्वसम्मति से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। वे एहसान मनी की जगह अगले तीन साल तक यह पद संभालेंगे। यह 59 वर्षीय रमीज का पीसीबी के साथ दूसरा कार्यकाल होगा। वे 2003 से 2004 तक बोर्ड के मुख्य कार्यकारी (सीईओ) रह चुके हैं। बोर्ड की विशेष बैठक की अध्यक्षता पीसीबी के चुनाव आयुक्त जस्टिस (रिटायर्ड) शेख अजमत सईद ने की।

रमीज का नामांकन प्रधानमंत्री और बोर्ड के मुख्य संरक्षक इमरान खान ने किया। रमीज से पहले अब्दुल हफीज कारदार (1972 से 1977), जावेद बुर्की (1994 से 1995) और एजाज बट (2008 से 2011) अध्यक्ष पद संभालने वाले पूर्व क्रिकेटर रहे हैं। रमीज 1992 में वनडे विश्व कप जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के सदस्य थे। रमीज ने 1984 से 1997 के बीच 205 मैच खेलकर 8674 रन जुटाए थे।

ramiz raja,pcb,pakistan cricket board,former opener ramiz raja,matthew hayden,vernon philander,t20 world cup,sports news in hindi

पाकिस्तान-भारत सीरीज की बहाली अभी असंभव : रमीज

पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा कि भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज की बहाली अभी असंभव है और वे इसके लिए जल्दबाजी में भी नहीं हैं क्योंकि उनका ध्यान केवल देश के घरेलू क्रिकेट ढांचे पर केंद्रित है। राजा ने कहा कि यह बहुत बड़ी चुनौती है और प्रधानमंत्री ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने से पहले सभी पहलुओं पर गौर किया था। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में दुबई में 24 अक्टूबर को होने वाले मैच के बारे में कहा कि जब मैं हमारी टीम के खिलाड़ियों से मिला तो मैंने उनसे कहा कि इस बार समीकरण बदलने चाहिए और इस मैच के लिए टीम को शत प्रतिशत तैयार रहना चाहिए और इसमें उसे अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए।

रमीज ने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच रावलपिंडी और लाहौर में खेली जाने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) की सुविधा नहीं होने पर भी निराशा व्यक्त की। रमीज ने कहा कि डीआरएस के इस मुद्दे से पता चलता है कि कहीं कुछ गड़बड़ी है और मैं इस पर गौर करूंगा।

ramiz raja,pcb,pakistan cricket board,former opener ramiz raja,matthew hayden,vernon philander,t20 world cup,sports news in hindi

हेडन पाकिस्तान के मुख्य और फिलेंडर गेंदबाजी कोच

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वरनोन फिलेंडर को टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम का कोच नियुक्त किया गया है। रमीज ने कहा कि हेडन के पास विश्व कप जीतने का अनुभव है। इसके अलावा वे खुद एक महान खिलाड़ी हैं। एक ऑस्ट्रेलियाई का ड्रेसिंग रूम में होना लाभकारी हो सकता है। पाकिस्तान ने भी विश्व कप जीता है। इन्हें बस अपने प्रदर्शन में 10 फीसदी अतिरिक्त सुधार करने की जरूरत है।

फिलेंडर को भी मैं जानता हूं और वे गेंदबाजी समझते हैं तथा उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है। मिस्बाह उल हक के मुख्य कोच और वकार यूनुस के गेंदबाजी कोच के पदों से इस्तीफा देने के बाद हेडन और फिलेंडर की नियुक्ति हुई है। फिलेंडर ने 2020 में जबकि हेडन ने 2009 में क्रिकेट से संन्यास लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत