न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विराट कोहली के स्थान पर पहले दो टेस्ट के लिए शामिल हुए रजत पाटीदार, आधिकारिक घोषणा का इंतजार

भारत और इंग्लैंड के बीच कल गुरुवार से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए विराट कोहली की जगह टीम इंडिया में रजत पाटीदार की एंट्री हो गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 24 Jan 2024 4:22:55

विराट कोहली के स्थान पर पहले दो टेस्ट के लिए शामिल हुए रजत पाटीदार, आधिकारिक घोषणा का इंतजार

भारत और इंग्लैंड के बीच कल गुरुवार से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए विराट कोहली की जगह टीम इंडिया में रजत पाटीदार की एंट्री हो गई है। कोहली निजी कारणों के चलते पहले दो टेस्ट नहीं खेलेंगे। रजत पाटीदार टीम इंडिया के साथ हैदराबाद में जुड़ गए हैं। वह मंगलवार को बीसीसीआई वार्षिक अवॉर्ड समारोह में भी शामिल हुए। हालांकि अभी तक बीसीसीआई की ओर से इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। विराट की जगह के लिए चेतेश्वर पुजारा, अभिमन्यु ईश्वरन, सरफराज खान और रजत पाटीदार में से किसी एक शामिल करने की चर्चा थी, लेकिन रजत बाजी मारने में कामयाब रहे हैं।

ज्ञातव्य है कि 8 महीने बाद इंजरी से वापसी करने वाले रजत पाटीदार सेलेक्टर्स की नजरों में थे। वह घरेलू क्रिकेट में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो इसी कारण उन्हें सेलेक्टर्स ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में खेलने का मौका दिया है। वह इससे पहले इंडिया ए का हिस्सा थे। इंडिया ए में अब उनकी जगह रिंकू सिंह को शामिल कर लिया गया है।

ये कहा था कोहली ने

बीसीसीआई ने सोमवार को जानकारी दी थी कि विराट कोहली कप्तान रोहित शर्मा, टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स से बात की है। कोहली ने कहा है कि टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करना उनकी प्राथमिकता है, लेकिन वह निजी कारणों के चलते पहले दो टेस्ट मैचों का हिस्सा नहीं बन सकते।

पहले 2 टेस्ट के लिए टीम इंडिया स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान) और आवेश खान।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत