न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान सरकार की नजर SMS स्टेडियम की दर्शक क्षमता बढ़ाने पर, चौंप स्टेडियम का काम बंद

सरकार की पूरी नजर अब जयपुर के हृदय स्थल में बने SMS स्टेडियम पर है। प्राप्त समाचारों के अनुसार खेल विभाग जल्द ही सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम की सीटिंग कैपेसिटी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग क्रिकेट का लुत्फ उठा सकें।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 15 Mar 2025 4:56:14

राजस्थान सरकार की नजर SMS स्टेडियम की दर्शक क्षमता बढ़ाने पर, चौंप स्टेडियम का काम बंद

जयपुर। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में जयपुर के चौंप में सबसे बड़ा स्टेडियम बनाने का काम शुरू हुआ था। सरकार बदलने के साथ ही इस स्टेडियम के निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। कहा जा रहा है कि सरकार की मंशा इस स्टेडियम को तैयार करने की नहीं है। सरकार की पूरी नजर अब जयपुर के हृदय स्थल में बने SMS स्टेडियम पर है। प्राप्त समाचारों के अनुसार खेल विभाग जल्द ही सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम की सीटिंग कैपेसिटी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग क्रिकेट का लुत्फ उठा सकें।

इस मामले को लेकर खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का कहना है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट में घोषणा करते हुए कहा कि सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम की सीटिंग कैपेसिटी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए बजट जारी किया जाएगा। मंत्री राठौड़ का कहना है कि इसे लेकर एक प्रपोजल तैयार किया जा रहा है ताकि बेहतर तरीके से स्टेडियम की सीटिंग कैपेसिटी को बढ़ाया जा सके।

स्टेडियम में सीटिंग कैपेसिटी को इस तरह बढ़ाया जाएगा ताकि स्टेडियम में आयोजित होने वाले क्रिकेट मुकाबलों पर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आए। राज्यवर्धन राठौड़ ने बताया कि स्टेडियम में सीटिंग कैपेसिटी को लेकर होने वाला निर्माण फेज वाइज होगा, ताकि स्टेडियम में अधिक से अधिक दर्शक मैच का लुत्फ उठा सकें। मंत्री ने कहा कि इससे जुड़ा एक प्रपोजल तैयार किया जाएगा और जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।

मौजूद समय में सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में दर्शक क्षमता तकरीबन 22 से 25 हजार तक है। आईपीएल और किसी भी अन्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले के दौरान अतिरिक्त कुर्सियां लगाकर इस सीटिंग कैपेसिटी को 30 हजार तक बढ़ाया जाता है, लेकिन यह सीटिंग कैपेसिटी नाकाफी रहती है, जिसे देखते हुए स्टेडियम में सीटिंग कैपेसिटी को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। नए निर्माण के बाद माना जा रहा है कि सीटिंग कैपेसिटी 40 हजार तक बढ़ जाएगी। इसके बाद तकरीबन 50 हजार दर्शक मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।

चौंप स्टेडियम का काम रुका

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने राजधानी जयपुर के समीप चौंप में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम बनाने को लेकर तैयारी शुरू की थी शुरुआती काम होने के बाद जब प्रदेश में सरकार बदली तो इस स्टेडियम का काम भी रुक गया और तब से लेकर अभी तक इस स्टेडियम का निर्माण होगा या नहीं इसे लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत