न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीत के बाद ड्रेसिंग रूम से सामने आई राहुल द्रविड़ की स्पीच, रोहित शर्मा को दिया क्रेडिट

राहुल द्रविड़ ने ड्रेसिंग रूम के अंदर मौजूद सभी भारतीय खिलाड़ियों के सामने कहा कि मैं अपनी भावनाओं को आज शब्दों में बयां नहीं कर पा रहा हूं उनकी मेरे पास कमी पड़ गई है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 02 Jul 2024 2:25:31

जीत के बाद ड्रेसिंग रूम से सामने आई राहुल द्रविड़ की स्पीच, रोहित शर्मा को दिया क्रेडिट

भारतीय टीम जब टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से मात देने के साथ इस ट्रॉफी को अपने नाम किया। फाइनल मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके बाद अफ्रीका की टीम 20 ओवर्स में 169 के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी। इस जीत के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी जहां अपनी खुशी को आंसू के जरिए व्यक्त करते हुए नजर आए तो वहीं वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को हाथ में लेने के बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी पहली बार अपनी इस खुशी को बिल्कुल अलग तरह से व्यक्त किया। वहीं अब बीसीसीआई की तरफ से द्रविड़ का ड्रेसिंग रूम के अंदर की स्पीच का वीडियो शेयर किया गया है जिसमें उनके इमोशंस साफतौर पर देखने को मिले हैं। बता दें कि बतौर हेड कोच राहुल द्रविड़ का ये टीम इंडिया के साथ आखिरी मैच था।

राहुल द्रविड़ ने ड्रेसिंग रूम के अंदर मौजूद सभी भारतीय खिलाड़ियों के सामने कहा कि मैं अपनी भावनाओं को आज शब्दों में बयां नहीं कर पा रहा हूं उनकी मेरे पास कमी पड़ गई है। मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं जो मुझे इस शानदार जर्नी का हिस्सा बनने का मौका मिला। मुझे लगता है आप सभी भी ये पल हमेशा याद रखेंगे। आपने अपने करियर में कितने रन बनाए, कितने विकेट लिए या अन्य चीजें उनको कभी याद नहीं रखेंगे लेकिन आप इस तरह के पल हमेशा याद रखेंगे तो इसका पूरा आनंद लें। मुझे आज आप पर बहुत गर्व है। हमने एक टीम के रूप में जिस तरह से काम किया जिसमें कुछ निराशाजनक पल भी जिसमें हम जीतने के काफी करीब पहुंच गए थे लेकिन आखिरी पड़ाव नहीं पार कर सके। हम सभी ने जिसमें सपोर्ट स्टाफ के लोग भी शामिल हैं उन्होंने जिस तरह का त्याग किया है उसके लिए हर एक खिलाड़ी पर आज देश को गर्व है और आप सभी को भी होना चाहिए।

अपनी इस स्पीच में राहुल द्रविड़ ने एक बात का जिक्र भी किया जिसमें उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक के लिए कोच की भूमिका में बने रहने के लिए रोहित शर्मा ने मनाया था। द्रविड़ ने कहा कि मैं रोहित का धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे नवंबर में फोन कर टी20 वर्ल्ड कप तक कोच बने रहने के लिए कहा था। मुझे आप सभी के साथ काम करके काफी अच्छा लगा जिसमें रोहित भी शामिल है। क्योंकि एक कोच और कप्तान का रिश्ता काफी अलग होता है जिसमें कई बार हमारे विचार मिलते हैं और कई बार नहीं लेकिन मैं आप सभी का धन्यवाद देना चाहता हूं। हमने एक टीम के रूप में इसे जीता है और अब हमें इसका पूरी तरह से आनंद लेना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल