न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंजरी के चलते IPL से बाहर हुए पंजाब किंग्स के रबाड़ा, T20WC खेलने पर संशय

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है। कगीसो रबाडा अपनी आईपीएल टीम का साथ छोड़कर वापस अपने देश लौट गए हैं। बताया जाता है कि उन्हें लोअर लिंब के सॉफ्ट टिश्यू में इंफेक्शन की शिकायत थी

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 May 2024 4:00:23

इंजरी के चलते IPL से बाहर हुए पंजाब किंग्स के रबाड़ा, T20WC खेलने पर संशय

IPL 2024 की प्लेऑफ से पूरी तरह से बाहर हो चुकी पंजाब किंग्स का आज राजस्थान रॉयल्स से मुकाबला है। इस मैच से पंजाब पर कोई फर्क नहीं पड़ना है इसीलिए वह बेखौफ होकर मैदान पर उतरेगी, वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मैच बहुत महत्वपूर्ण है। अगर वह इसमें जीत दर्ज कर लेती है तो अंक तालिका में 18 अंक के साथ प्लेऑफ करने वाली दूसरी टीम होगी, वहीं अगर वह हार जाती है तो अंक तालिका में उसकी पोजिशन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन क्वालीफायर-1 के लिए उसे अपना आखिरी मैच जरूर जीतना पड़ेगा। क्वालीफायर-1 में अंकतालिका में टॉप की दो टीमों का मुकाबला होगा।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है। कगीसो रबाडा अपनी आईपीएल टीम का साथ छोड़कर वापस अपने देश लौट गए हैं। बताया जाता है कि उन्हें लोअर लिंब के सॉफ्ट टिश्यू में इंफेक्शन की शिकायत थी। हालांकि ऐसा अनुमान है कि रबाडा दक्षिण अफ्रीका के लिए पूरे टी20 वर्ल्ड कप में उपलब्ध रह सकते हैं। रबाडा ने आईपीएल में पंजाब के लिए 11 मैचों में 11 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 8.85 रहा है। लेकिन पिछले दौ मैचों में वह टीम का हिस्सा नहीं थे।

गौरतलब है कि पंजाब किंग्स की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। इसके बाद रबाडा को स्पेशलिस्ट से कंसल्ट करने के लिए दक्षिण अफ्रीका जाने की इजाजत मिल गई थी। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इस बारे में बयान जारी किया था। इसमें कहा गया था कि मेडिकल टीम रबाडा की क्लोज मॉनीटरिंग कर रही है, ताकि विश्व कप खेलने वाली टीम में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। रबाडा को टीम में शामिल करना दक्षिण अफ्रीका के लिए इसलिए भी जरूरी है कि क्योंकि प्रोविजिनल 15 सदस्यीय टीम में वह एकमात्र ब्लैक अफ्रीकी प्लेयर हैं। इसको लेकर कंट्रोवर्सी भी हुई थी।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका का टारगेट है कि सीजन के दौरान हर बार प्लेइंग इलेवन में छह कलर प्लेयर्स होने ही चाहिए। इसमें दो ब्लैक अफ्रीकन भी होने जरूरी हैं। हालांकि टी20 वर्ल्डकप में दक्षिण अफ्रीका इसे मिस करेगी क्योंकि उनके पास रबाडा के रूप में एक ही ब्लैक अफ्रीकन खिलाड़ी है। इसलिए रबाडा को टी20 विश्वकप में सभी मैच खेलने अनिवार्य होंगे, अन्यथा दक्षिण अफ्रीका अपने टारगेट से पीछे रह जाएगी। रबाडा के अलावा दूसरे दावेदार लुंगी एंगिडी थे और उन्हें ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर टीम में रखा गया है। इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल अन्य तेज गेंदबाज ऑनरिक नॉर्खिया, गेराल्ड कोएट्जे, ओटनील बार्टमैन और मार्को जानसेन हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल