न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जो पहले कभी नहीं हुआ, वो कर दिखाया पंजाब ने, RCB के लिए खतरे की घंटी

IPL 2025 के क्वालिफायर 2 में जो कुछ हुआ, उसने इतिहास रच दिया और साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खतरे की घंटी भी बजा दी। पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में मुंबई इंडियंस को उस तरह हराया, जैसे कभी किसी टीम ने नहीं हराया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 02 Jun 2025 2:47:24

जो पहले कभी नहीं हुआ, वो कर दिखाया पंजाब ने, RCB के लिए खतरे की घंटी

IPL 2025 के क्वालिफायर 2 में जो कुछ हुआ, उसने इतिहास रच दिया और साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खतरे की घंटी भी बजा दी। पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में मुंबई इंडियंस को उस तरह हराया, जैसे कभी किसी टीम ने नहीं हराया था।

200+ के बाद कभी नहीं हारी MI, इस बार मिली शिकस्त

मुंबई इंडियंस, जिसने IPL इतिहास में पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से अधिक रन बनाने के बाद कभी भी हार का सामना नहीं किया था, इस बार 203 रन बनाने के बावजूद मैच गंवा बैठी। इससे पहले 18 बार मुंबई ने ऐसा स्कोर बनाया था और हर बार जीत हासिल की थी। लेकिन रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब ने यह रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया।

श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 87 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने। उनके अलावा नेहाल वढेरा (48 रन), जोश इंगलिस (38 रन) और प्रियांश आर्य (20 रन) ने भी अहम योगदान दिया। पंजाब ने यह लक्ष्य 1 ओवर शेष रहते ही 5 विकेट से हासिल कर लिया।

कमजोर गेंदबाजी, जमकर हुई बुमराह की धुनाई

मुंबई की गेंदबाज़ी में इस बार कोई धार नजर नहीं आई। जसप्रीत बुमराह बिना विकेट के रहे, जबकि अश्विनी कुमार ने 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन उन्होंने 4 ओवर में 55 रन लुटा दिए। पंजाब की आक्रामक बल्लेबाज़ी के सामने मुंबई पूरी तरह पस्त दिखी।

RCB के लिए कड़ी चेतावनी

अब पंजाब किंग्स का यह प्रदर्शन RCB के लिए एक कड़ी चेतावनी है। याद रहे कि क्वालिफायर 1 में RCB ने पंजाब को हराया था, लेकिन अब दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी — और वही मैदान, वही दबाव। 3 जून को फाइनल में नया चैंपियन मिलेगा, क्योंकि दोनों में से कोई भी टीम अब तक एक बार भी आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है।

RCB इस बार अपने ‘अनफिनिश्ड बिजनेस’ को पूरा करने उतरेगी, लेकिन पंजाब ने जिस फॉर्म और मानसिक मजबूती के साथ वापसी की है, उसने मुकाबले को पूरी तरह से 50-50 बना दिया है। श्रेयस अय्यर की टीम अब सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ने के लिए नहीं, खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत