न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान भेजने की तैयारी, सामने आया ECB का बड़ा बयान

इस बीच चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड यानी ECB का बड़ा बयान आया है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन ने सुझाव दिया है कि भारत के बगैर चैंपियंस ट्रॉफी की कल्पना करना भी मुश्किल है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 16 Oct 2024 9:03:31

टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान भेजने की तैयारी, सामने आया ECB का बड़ा बयान

ICC के बड़े टूर्नामेंट में से एक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का अगले साल पाकिस्तान की धरती पर आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट के जरिए पाकिस्तान में लंबे समय बाद किसी ICC इवेंट की वापसी होगी। हालांकि सुरक्षा कारणों के चलते टीम इंडिया का पाकिस्तान जाना मुश्किल लग रहा है। । टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी या नहीं, इसको लेकर अब तक भारत सरकार और बीसीसीआई की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय टीम किसी और देश में चैंपियंस ट्रॉफी के अपने मैच खेल सकती है लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की यही कोशिश है कि भारतीय टीम पाकिस्तान में ही अपने सभी मैच खेले ताकि ज्यादा से ज्यादा रेवेन्यू पाकिस्तान बोर्ड को मिल सके।

इस बीच चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड यानी ECB का बड़ा बयान आया है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन ने सुझाव दिया है कि भारत के बगैर चैंपियंस ट्रॉफी की कल्पना करना भी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि भारत के बिना टूर्नामेंट कराना कोई विकल्प नहीं है और अगर टीम इंडिया पाकिस्तान की यात्रा नहीं करती है तो कई अन्य विकल्प उपलब्ध हैं।

थॉम्पसन ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड के साथ पाकिस्तान में हैं। उन्होंने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत में कहा कि भारत का चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलना क्रिकेट के हित में नहीं होगा। थॉम्पसन ने कहा कि बीसीसीआई के पूर्व सचिव और अब आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह की इसमें बड़ी भूमिका होगी। मुझे लगता है कि वे कोई रास्ता निकाल लेंगे। उन्हें कोई रास्ता निकालना ही होगा। ईसीबी के सीईओ गोल्ड ने कहा कि यदि आप भारत या पाकिस्तान के बिना चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हैं तो प्रसारण अधिकार नहीं होंगे और हमें उन्हें सुरक्षित रखने की जरूरत है। गोल्ड ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारतीय टीम पाकिस्तान की यात्रा करेगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो कई अलग विकल्प उपलब्ध हैं।

भारत और पाकिस्तान लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलते हैं। दोनों टीमों का ICC टूर्नामेंट में ही आमना-सामना होता है। भारतीय टीम ने साल 2008 में आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा किया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा करती है या फिर किसी तीसरे देश में अपने मुकाबले खेलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट